RCB जैसी जल्द बाजी नहीं करेगा बीसीसीआई, जानिए कब होगी महिला टीम इंडिया की विक्ट्री परेड

Updated on 03-11-2025 01:23 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक महिला टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत का जश्न मनाने के लिए 'विक्ट्री परेड' की योजना को अंतिम रूप नहीं दिया है। जश्न की तारीख वरिष्ठ अधिकारियों के 4-7 नवंबर तक दुबई में होने वाली आईसीसी बैठक से लौटने के बाद ही तय की जाएगी। यह जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दी।

देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा बयान

देवजीत सैकिया ने बताया, 'अभी तक 'विक्ट्री परेड' जैसी कोई योजना नहीं है। मैं आईसीसी बैठक में हिस्सा लेने के लिए दुबई जा रहा हूं। कई अधिकारी भी वहां जा रहे हैं, इसलिए लौटने के बाद हम उसी के अनुसार योजना बनाएंगे।' बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इसी साल जून में पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था, 3 जून को आरसीबी ने पंजाब किंग्स को फाइनल में हराया था। इसके अगले दिन ही बेंगलुरु में आरसीबी ने विक्ट्री परेड का आयोजन रख दिया था। आयोजन में कमी रहने की वजह से भगदड़ मच गई और कई लोग अपनी जान गंवा बैठे थे।

भारतीय महिला टीम ने जीता पहली बार वर्ल्ड कप

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई में खेले गए खिताबी मैच में साउथ अफ्रीका को 52 रन से शिकस्त देकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता। टीम इंडिया ने शेफाली वर्मा (87), दीप्ति शर्मा (58) और स्मृति मंधाना (45) की शानदार पारियों के दम पर 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में 246 रन पर ही सिमट गई थी

हम एशिया कप ट्रॉफी का मामला आईसीसी के समक्ष उठाएंगे...

सैकिया ने बताया कि बोर्ड एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के समक्ष भी उठाएगा, ताकि उसकी वापसी की मांग की जा सके। उन्होंने कहा, 'हम एशिया कप ट्रॉफी का मामला आईसीसी के समक्ष उठाएंगे। उम्मीद है कि हमें अपनी ट्रॉफी उस सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ वापस मिलेगी जिसकी वह हकदार है।'उल्लेखनीय है कि भारत ने एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को मात देने के बाद एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष भी हैं। कुछ वक्त इंतजार के बाद अधिकारी ट्रॉफी को वापस अपने साथ ले गए, जिसके बाद खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के बगैर ही जीत का जश्न मनाया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
 09 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर टी20 टीम को नए आयामों तक पहुंचाया है। टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…