टेस्ट प्लेयर्स की सैलरी बढ़ाएगा BCCI : अभी एक मैच के मिलते हैं 15 लाख, IPL के बाद हाइक मिलने की संभावना

Updated on 27-02-2024 01:24 PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टेस्ट खेलने वाले अपने खिलाड़ियों की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। फिलहाल खिलाड़ियों को एक टेस्ट खेलने के 15 लाख रुपए मिलते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट अनुसार, IPL के बाद खिलाड़ियों की टेस्ट मैच फीस बढ़ाई जाएगी। टेस्ट के मुकाबले खिलाड़ियों को एक वनडे के 6 लाख और एक टी-20 मुकाबले के लिए खिलाड़ियों को 3 लाख रुपए मिलते हैं।

रेड बॉल क्रिकेट को बढ़ाने के लिए फैसला लेंगे
BCCI ने खिलाड़ियों की फीस बढ़ाने का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। अगली मीटिंग में अगर प्लान अप्रूव हुआ तो BCCI के कॉन्ट्रैक्टेड प्लेयर्स को नए स्ट्रक्चर के अनुसार सैलेरी मिलेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, BCCI ने रेड बॉल क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए फीस बढ़ाने का प्लान तैयार किया है।

कई खिलाड़ी टी-20 खेलने में लगे
पिछले दिनों BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों को लेकर वॉर्निंग दी थी। बोर्ड ने कहा था कि जो खिलाड़ी फिट हैं और नेशनल टीम का हिस्सा नहीं हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना ही होगा। इसके बावजूद ईशान किशन, क्रुणाल पंड्या और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियों ने अपने स्टेट के लिए रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेला।

ईशान, क्रुणाल और चाहर ने फरवरी में ही IPL की तैयारी करना शुरू कर दिया। ईशान मुंबई इंडियंस, पंड्या लखनऊ सुपरजायंट्स और चाहर चेन्नई सुपरकिंग्स से खेलते हैं।

साल में सभी टेस्ट सीरीज खेलने पर बोनस भी मिलेगा
BCCI के अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'नया सैलरी स्ट्रक्चर IPL के बाद लागू हो सकता है। इसमें खिलाड़ी अगर साल में टीम से सभी टेस्ट सीरीज खेलता है तो उसे बोनस भी मिलेगा। उन्हें एनुअल सैलेरी और मैच फीस के अलावा भी पैसे दिए जाएंगे।

ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि खिलाड़ी रेड-बॉल क्रिकेट खेलने में ज्यादा इंटरेस्ट दिखाएं। इससे खिलाड़ियों को टेस्ट खेलने का ज्यादा फायदा मिलेगा।'


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज यानी 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान शाहिद अफरीदी आज कल अलग-अलग पाकिस्तानी शो पर क्रिकेट से जुड़े मामलों पर बात करते हुए नजर आते हैं। शाहिद अपने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी मुंबई में सानिया चंडोक के साथ बड़े धूम धाम से हुई। कई बड़ी…
 03 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो अपने परिवार के साथ दुबई में फंसे हैं। उन्होंने हालात को लेकर चिंता जताई है। ईरान…
 03 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा साधारण रहा। एक बार फिर भारत से पाकिस्तान हार गया। इसके अलावा लगातार दूसरी बार टी20…