बांग्लादेशी सेना प्रमुख अमेरिका की जेब में थे और... शेख हसीना के तख्तापलट पर उनके गृह मंत्री ने खोले राज

Updated on 03-11-2025 01:22 PM
ढाका: बांग्लादेश में बीते साल बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला था। छात्रों के विरोध प्रदर्शन और सेना के सुरक्षा देने से हाथ खींचने के बाद अगस्त, 2024 को तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा था। इसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी लेकिन देश में राजनीतिक अस्थिरता जारी है। हालिया महीनों में बांग्लादेशी मीडिया में सैन्य तख्तापलट की अफवाहें उड़ती रही हैं। इस सबके बीच शेख हसीना की सरकार गिराने में बांग्लादेश सेना प्रमुख वकार उज जमां और अमेरिका की भूमिका पर बड़ा दावा सामने आया है।

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना के समय में गृह मंत्री रहे असदुज्जमां खान कमाल ने सत्ता हस्तांतरण को अमेरिकी एजेंसी सीआईए की लिखी पटकथा बताया है। उन्होंने बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकार उज जमां के बारे में कहा है कि वह सीआईए की जेब में हैं और उन्होंने रिश्तेदार होने के बावजूद हसीना की पीठ में छुरा घोंपा। कमाल से बातचीत के आधार पर यह चौंकाने वाला खुलासा दीप हलदर, जयदीप मजूमदार और साहिदुल हसन खोकन की किताब इंशाल्लाह बांग्लादेश: द स्टोरी ऑफ एन अनफिनिश्ड रेवोल्यूशन में किया गया है।


CIA के नियंत्रण में जमां

शेख हसीना के सबसे ताकतवर नेता माने जाने वाले नेता असदुज्जमां खान कमाल से बातचीत का हवाला किताब में दिया गया है। कमाल ने इस घटनाक्रम पर कहा, 'यह हसीना को सत्ता से बेदखल करने के लिए लंबे समय से रची गई सीआईएकी एक सटीक साजिश थी। हमें नहीं पता था कि सीआईए जनरल वकार को अपनी जेब में रखती है।'
किताब में कमाल के हवाले से कहा गया है कि हमारी प्रमुख रक्षा खुफिया एजेंसी या किसी दूसरी संस्था ने शेख हसीना को यह चेतावनी नहीं दी कि वकार ने उन्हें धोखा देने का फैसला किया है। शायद वह भी साजिश में शामिल होंगे क्योंकि सेना प्रमुख खुद प्रमुख साजिशकर्ता थे। ऐसे में आखिरी वक्त तक हसीना को इसका पता नहीं चला

अमेरिका ने क्यों बदली सत्ता

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन से अमेरिका को फायदे की दो वजह कमाल ने बताईं। पहला- दक्षिण एशिया में मोदी, जिनपिंग और हसीना जैसे शक्तिशाली राष्ट्राध्यक्षों को हटाना। मजबूत नेताओं के रहते सीआईए को दिकक्त होती है। कमजोर सरकारों से अमेरिकी हितों की पूर्ति होती है। हालांकि हसीना के मामले में तात्कालिक कारण सेंट मार्टिन द्वीप बना।सेंट मार्टिन द्वीप टेकनाफ से 9 किमी दक्षिण और म्यांमार से 8 किमी दूर बंगाल की खाड़ी में एक रणनीतिक स्थान पर स्थित है। यह हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच बेहद महत्वपूर्ण है।हसीना खुद यह कह चुकी हैं कि अगर वह यह द्वीप अमेरिकियों को सौंप देतीं तो वह बिना किसी समस्या के सत्ता में बनी रह सकती थीं।
बांग्लादेश के पूर्व गृह मंत्री के अनुसार, जनरल वकार को उसी नेता को हटाना था, जिसने उन्हें सेना प्रमुख चुना था। इसमें ना सिर्फ सीआईए बल्कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भी कट्टरपंथीजमात के साथ मिलकर काम कर रही थी। आईएसआई ने प्रदर्शन में घुसपैठ की और पुलिसकर्मियों की हत्या में भूमिका निभाई, जिससे हिंसा भड़की।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…