बांग्लादेश के चुनावों पर मंडरा रहा हेराफेरी का खतरा, BNP चीफ तारिक रहमान ने समर्थकों को किया आगाह

Updated on 28-01-2026 02:54 PM
ढाका: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के मुखिया तारिक रहमान ने कहा है कि फरवरी में होने वाले संसदीय चुनावों में हेराफेरी की जा सकती है। उन्होंने अपनी पार्टी के समर्थकों को 12 फरवरी के चुनाव में गड़बड़ी की संभावित साजिश के बारे में आगाह किया है। सोमवार को एक वर्जुअल रैली को संबोधित करते हुए रहमान ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से नतीजों में किसी तरह की हेराफेरी को रोकने के लिए सतर्क रहने को कहा है। हालांकि, उन्होंने मोहम्मद यूनुस और जमात-ए-इस्लामी की सीधे नाम नहीं लिया है लेकिन आशंकाएं हैं कि कट्टरपंथी चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश करेंगे।

जमात-ए-इस्लामी कर सकती है गड़बड़ी

बांग्लादेश में अभी बीएनपी प्रमुख रूप से आगे बताई जा रही हैं लेकिन आशंका है कि चुनावों में हेराफेरी करके उसे रोका जा सकता है और जमात-ए-इस्लामी वाला गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश कर सकता है। अमेरिका और ब्रिटेन के संपर्क में आने के बाद जमात-ए-इस्लामी का हौसला बढ़ा है। आरोप है कि बांग्लादेश के अस्थिरता भरे माहौल में अमेरिका ने जमात-ए-इस्लामी को पर्दे के पीछे से अपना समर्थन दिया है।

चुनाव के बाद भी यूनुस नहीं छोड़ेंगे पद!

इस बीच कहा जा रहा है कि अगर BNP चुनाव में बहुमत जीत भी जाती है तो भी वह तुरंत सत्ता में नहीं पाएगी। सभी चुने हुए सांसद छह महीने के लिए संवैधानिक सुधार परिषद या संविधान सभा के रूप में बैठ सकते हैं। यहां संविधान के कुछ हिस्सों को फिर से लिखा जा सकता है और कुछ कानून पास हो सकते हैं। पता चला है कि तब तक अंतरिम प्रशासन ही सत्ता में रहेगा। जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश के संविधान में बड़े बदलाव का इरादा रखती है।
बांग्लादेश के जानकारों के अनुसार, सत्ता में बने रहने से अंतरिम प्रशासन को नीतियों में हेराफेरी करने के लिए एक फायदा और समय मिल जाएगा। तारिक रहमान ने वोटों की धांधली रोकने के लिए सभी से तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा, मुसलमानों को तहज्जुद की नमाज पढ़नी चाहिए और फिर 12 फरवरी की सुबह-सुबह अपने पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचकर जमात में फज्र की नमाज पढ़नी चाहिए।

पोलिंग स्टेशन पर जमे रहें लोग- रहमान

रहमान ने कहा, 'सिर्फ वोट डालना ही काफी नहीं है। आपको पोलिंग स्टेशन पर जमे रहना होगा ताकि यह सुनिश्चित हो कि आपका वोट ठीक से गिना जाए। इंशाअल्लाह, मुझे उम्मीद है कि आप ऐसा कर पाएंगे।' बीएनपी नेता ने जाति, पंथ या धर्म की परवाह किए बिना सभी समुदायों के बीच एकता का आह्वान किया। उन्होंने कहा, 'मुसलमान, हिंदू, बौद्ध, ईसाई और अन्य धर्मों के लोग, हम सभी को इस देश को बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा।' हमें बांग्लादेश के पुनर्निर्माण के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। रहमान ने कहा, 'यह देश हमारा पहला और आखिरी घर है।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…