पाकिस्तान बाज नहीं आने वाले, 4 साल बाद भी भारतीय फैंस को चिढ़ाने की कोशिश कर रहे बाबर आजम

Updated on 29-11-2025 01:08 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला हमेशा ही रोमांचक होता है। हाल के सालों में भारत का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब पाकिस्तान की टीम भी हावी रहती थी। हालांकि विश्व कप में हमेशा भारतीय टीम आगे रहती है। 2021 में पाकिस्तान को पहली बार विश्व कप में भारत के खिलाफ जीत मिली थी। दुबई में टी20 विश्व कप के मैच को पाकिस्तान ने 10 विकेट से अपने नाम किया था।

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मिली उस जीत में कप्तान बाबर आजम थे। उस मैच में पाकिस्तान ने भारत द्वारा दिए गए 152 रनों के लक्ष्य को बिना कोई विकेट खोए, 13 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया था। बाबर आजम 68 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मोहम्मद रिजवान ने 79 रनों की शानदार पारी खेली। इस टूर्नामेंट में भारत ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था, जबकि पाकिस्तान सेमीफाइनल तक पहुंचा था।

भारत के खिलाफ जीत सबसे बड़ी उपलब्धि

बाबर आजम ने हाल ही में लंबे समय बाद टी20 की टीम में वापसी की। वह एशिया कप में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। वह भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में मिली जीत को कप्तान के तौर पर अपने समय की सबसे अच्छी यादों में से एक मानते हैं। केविन पीटरसन को शो में बाबर ने कहा, 'भारत को हराना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। 2021 में जब हमने टी20 में भारत को हराया। मेरे लिए यह मेरी सबसे अच्छी यादों में से एक थी। पहली बार एक पाकिस्तानी कप्तान के तौर पर ने वर्ल्ड कप में भारत को हराया।'बाबर आजम पाकिस्तान के लिए आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा- मैं आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। हम फाइनल में थे, लेकिन हम हार गए। इसलिए मैं अपनी फिटनेस और स्किल्स पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मैं और फिट होने की कोशिश कर रहा हूं। अब, मेरा शरीर अलग तरह से काम कर रहा है, लेकिन मैं अभी भी शार्प हूं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…