'स्किवड गेम्स' के बाबा तो गयो! यौन शोषण मामले में 8 महीने की सजा और 2 साल के लिए सस्पेंड हुए एक्टर

Updated on 16-03-2024 01:47 PM
फेमस कोरियाई सिरीज 'स्किव्ड गेम्स' में नंबर 1 खिलाड़ी के किरदार में नजर आए ओह यंग सू को दक्षिण कोरिया में यौन शोषण मामले में दोषी पाया गया है। वह साल 2021 में उस वेब सीरीज से चर्चा में आए थे। उसमें इनका नाम ओह इल था। इन्हें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिला था। लेकिन इनकी खुशी चूर-चूर तब हो गई, जब एक महिला ने इन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

79 साल के एक्टर के खिलाफ शिकायत हुई और जांच शुरू हुई। हालांकि एक्टर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से इनकार किया। लेकिन जैसे ही दोबारा जांच शुरू हुई, उनके नाम पर सभी सार्वजनिक विज्ञापन हटा दिए गए। 15 मार्च, 2024 को मामले में एक और मोड़ आया जब सुवॉन डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की सेओंगनाम ब्रांच ने उन्हें इसी मामले में दोषी ठहराया। पुरानी शिकायत के अनुसार, ओह पर 2017 में डेगू में एक महिला को गलत तरीके से छूने और उसके गाल पर किस करने का आरोप लगाया गया था।

'स्क्विड गेम्स' के एक्टर को सजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को इस मामले में दोषी पाए जाने के बाद 8 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। उन्हें 15 मार्च को कोरिया की एक कोर्ट ने 8 महीने की सजा सुनाने के साथ-साथ दो साल के लिए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा कोर्ट ने उन्हें यौन हिंसा पर होने वाली 40 घंटे की क्लास को भी अटेंड करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पीड़िता के दावों को सही पाया और सजा का ऐलान किया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…