असीम मुनीर बहुत सम्‍मानित जनरल, मैंने भारत-पाकिस्‍तान में परमाणु युद्ध रोका, बोले ट्रंप

Updated on 23-12-2025 01:01 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ और CDF फील्ड मार्शल असीम मुनीर की तारीफ की है और उन्हें बेहद सम्मानित जनरल बताया। इसके साथ ही ट्रंप ने फिर दोहराया कि उन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध को रोकने में मदद की थी। सोमवार को फ्लोरिडा में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और नेवी सेक्रेटरी जॉन फेलन के साथ एक कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, 'हमने पाकिस्तान और भारत के बीच संभावित परमाणु युद्ध को रोका।' उन्होंने कहा कि 'बेहद सम्मानित जनरल, जो एक फील्ड मार्शल हैं' और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उन्हें 1 करोड़ लोगों की जान बचाने का क्रेडिट दिया है।

8 जेट के गिरने की कही बात

ट्रंप ने आगे कहा, 'आप जानते हैं (भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान) आठ विमान मार मार गिराए थे। वह युद्ध भड़कने वाला था।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने अब तक आठ युद्ध रोके हैं। ट्रंप ने कहा कि एकमात्र युद्ध, जिसे उन्होंने अब तक हल नहीं किया है, वह रूस-यूक्रेन युद्ध है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंप क्लास के युद्धपोतों की योजना का खुलासा भी किया।

ट्रंप कई बार कर चुके हैं दावा

डोनाल्ड ट्रंप अब तक दर्जनों बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले युद्ध को रोका था, जो भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर के बाद शुरू हुआ था। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए इस ऑपरेशन में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…