रणजी ट्रॉफी में डक पर आउट हुए अर्जुन तेंदुलकर, मध्य प्रदेश के खिलाफ बल्ले से महा फ्लॉप रहे सचिन के लाल
Updated on
11-11-2025 01:42 PM
गोवा: रणजी ट्रॉफी 2025 में गोवा का सामना मध्य प्रदेश में हो रहा है। इस मैच का आयोजन गोवा क्रिकेट ऐसोसिएशन ग्राउंड में हो रहा है। बता दें कि भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की टीम से इतने मौके नहीं मिल रहे थे। ऐसे में उन्होंने अपनी घरेलू टीम बदल दी और अब वह गोवा के लिए डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। अर्जुन मध्य प्रदेश के खिलाफ भी खेल रहे हैं। लेकिन, उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। जहां पहली पारी में उनके बल्ले से सिर्फ एक रन निकला था। वहीं दूसरी पारी में अर्जुन बिना खाता खोले ही आउट हो गए।25 साल के अर्जुन तेंदुलकर मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में बल्ले से पूरी तरह से नाकाम रहे। अर्जुन दोनों पारी मिलाकर सिर्फ 1 रन ही बना पाए। दूसरी पारी में तो तेंदुलकर 5 गेंद खेलकर डक पर ही आउट हो गए। गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा। पहली पारी में उन्होंने 2 विकेट लिए थे जबकि दूसरी पारी में अब तक 1 विकेट ही ले पाए हैं। अपने पापा कि तरह अर्जुन को अब तक क्रिकेट में सफलता नहीं मिली है।हालांकि, अर्जुन तेंदुलकर मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर 2023 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू भी कर चुके हैं। लेकिन, उसके बाद अर्जुन को इतने मौके नहीं मिले। हो सकता है कि एमआई अर्जुन को इस साल ऑक्शन से पहले रिलीज कर दे और उनको निलामी में कोई और टीम खरीद ले।