परियोजना अधिकारी की मनमानी, निजी वाहन में लिखा छत्तीसगढ़ शासन U/T

Updated on 11-03-2024 05:32 PM
बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ क्षेत्र के महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी का अनोखा कारनामा सामने आया हैं। जहाँ अधिकारी अपने निजी चार पहिया वाहन " महिन्द्रा थार" में  छत्तीसगढ़ शासन सहित U/T यानी अंडर टेकिंग अंकित कर कार्यालय आना-जाना करते हैं। साथ ही साथ यह कयास लगाया जा रहा कि वह उसी वाहन से  फील्ड वर्क भी करते होंगे। ऐसे में सम्बन्धित विभाग के उच्चअधिकारी भी इस मामलें में कोई सुध नहीं ले रहा ,ऐसा भी नहीं कि उच्चाधिकारी भी इसे न जानता हो।

वहीं जब इस मामले की जानकारी मीडिया को मिली तो सम्बन्धित परियोजना अधिकारी से बातचीत कर उनसे जानकारी हासिल करनी चाही लेकिन अधिकारी अपने निजी वाहन "महिन्द्रा थार" में छत्तीसगढ़ शासन U/T लिखे होने से सम्बंधित कोई जवाब नहीं दिया और मीडिया से बचकर भागते नजर आया। हालांकि इस संबंध में ए जानकारी निकलकर सामने आई है कि अधिकारी उस वाहन को U/T यानी अंडर टेकिंग के तहत लगा रखा हैं।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में U/T अंडर टेकिंग वाहन चलित नहीं हैं। ऐसे में सम्बंधित विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विजेंद्र ठाकुर से फोन के माध्यम से भी जानकारी हासिल की गई ,उनके द्वारा बताया गया कि शासन-प्रशासन से वाहनों की माँग की जा रही हैं बावजूद उन्हें वाहन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। इसीलिए सभी निजी वाहन का उपयोग कर रहें हैं। उन्होंने आगे कहाकि सम्बन्धित अधिकारी अपनी निजीवाहन की जानकारी पूर्व में दे दी होगी, लेकिन उस वाहन में  "छत्तीसगढ़ शासन" नहीं लिख सकता। भले ही परियोजना अधिकारी लिखवा सकता है। मै सम्बन्धित अधिकारी को बोलकर नाम हटाने बोल देता हूँ।

फिलहाल अब देखना होगा कि परियोजना अधिकारी अपने निजी वाहन से "छत्तीसगढ़ शासन U/T लिखा कब तक हटाते हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…