हिंद महासागर में चीन को जवाब-मॉरिशस में मिलिट्री बेस तैयार:सागर प्रोजेक्ट में 3KM लंबा रनवे बनाया, यहां सर्विलांस प्लेन लैंड कर सकेगा

Updated on 02-03-2024 12:41 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरिशस के PM प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने मॉरीशस के अगालेगा द्वीप में 3 किमी के रनवे और सेंट जेम्स जेट्टी सहित 6 प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

मुंबई से 3,729 किमी दूर मॉरिशस के उत्तरी अगालेगा द्वीप पर मिलिट्री बेस के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया गया है, इसमें रनवे, जेट्टी, विमान के लिए हैंगर शामिल है।

यहां से भारत-मॉरिशस मिलकर पश्चिमी हिंद महासागर में चीन के सैन्य जहाजों और पनडुब्बियों पर नजर रख सकेंगे।

क्या है भारत का सागर प्रोजेक्ट
भारत को घेरने और हिंद महासागर में अपना दबदबा बढ़ाने के लिए चीन ने पाकिस्तान के ग्वादर, श्रीलंका के हंबनटोटा से लेकर अफ्रीकी देशों में कई पोर्ट प्रोजेक्ट में पैसा लगाया है। इसके जवाब में भारत सरकार ने 2015 में हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर आल इन द रीजन (सागर प्रोजेक्ट) शुरू किया था।

चिंता: पश्चिमी हिंद महासागर में चीन लगातार अपनी ताकत बढ़ा रहा है
हिंद महासागर में चीन की चालबाजी बढ़ती जा रही है। चीन ने BRI प्रोजेक्ट के नाम पर कई अफ्रीकी देशों के बंदरगाहों पर कब्जा जमाया है। चीन ने जिबूती का डोकालेह, कैन्या के लामू और मोंबासा, तंजानिया के टेंगा और डेर अस सलाम, मोजाम्बिक का बैरा, दक्षिण अफ्रीका के रिचर्ड बे पोर्ट के अलावा मेडागास्कर के सेंट मैरी पोर्ट को लीज पर लिया है। जानकारों का कहना है कि चीन कभी भी इन पोर्ट का सैन्य इस्तेमाल कर सकता है।

तैयारी: चीनी कार्गो शिप, युद्धपोतों और पनडुब्बियों पर नजर रख सकेगा भारत
ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के थिंक टैंक सैमुअल बेशफील्ड का कहना है कि अगालेगा सबसे महत्वपूर्ण शिपिंग लाइन पर स्थित है। इसलिए यहां से गुजरने वाले चीन के कार्गों, सैन्य जहाजों और पनडुब्बियों पर नजर रखी जा सकेगी। हिंद महासागर की सुरक्षा में तैनात भारतीय नौसेना के जहाजों को अभी ईंधन लेने के लिए ब्रिटिश-अमेरिकी मिलिट्री बेस डिएगो गार्शिया जाना पड़ता है। इस बेस के बाद हमारी सेना का समय बचेगा।

अफ्रीकी देशों में चीनी बंदरगाहों के मुकाबले के लिए बड़ी सफलता

  • उत्तरी अगालेगा द्वीप 12 किमी लंबा है और 1.5 किमी चौड़ा है। यहां करीब 300 लोग रहते हैं।
  • भारत की मदद से 3 किमी लंबा रनवे तैयार किया गया है। हैंगर 180 फीट लंबा और 200 फीट चौड़ा है।
  • पनडुब्बियों की निगरानी करने वाले भारतीय नौसेना के पी-8आई विमान को तैनात किया जाएगा।
  • अगालेगा द्वीप स्थित इस बेस के संचालन के लिए भारतीय नौसना के 50 जवानों को तैनात किया जाएगा।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…