पाकिस्तान की एक और एयर होस्टेस कनाडा में लापता

Updated on 29-02-2024 12:42 PM

पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन कंपनी ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ (PIA) की एक और एयर होस्टेस कनाडा में लापता हो गई है। इसका नाम मरियम रजा है।

‘डॉन न्यूज’ ने PIA के सूत्रों के हवाले से कहा कि मरियम सोमवार को अपने होटल से गायब हुईं। उनके रूम में उनकी यूनिफॉर्म मिली। इस पर लिखा था- थैंक्यू पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस।

PIA के सूत्रों के मुताबिक- पहले भी कई क्रू मेंबर, पायलट या फिर एयर होस्टेस इसी अंदाज में गायब हुईं। माना जा रहा है कि मरियम ने भी बाकी लोगों की तरह कनाडा की नागरिकता लेने के लिए यह रास्ता अपनाया है।

इस मामले में क्या हुआ

PIA की फ्लाइट PK-782 सोमवार को कनाडा के वेंकुवर पहुंची। ऑफिशियल फॉर्मेलिटीज के बाद स्टाफ अपने तय होटल के लिए रवाना हो गया। इसी स्टाफ में एयर होस्टेस मरियम रजा भी शामिल थीं। शाम को मरियम को रिटर्निंग फ्लाइट PK-784 से कराची लौटना था। काफी देर इंतजार के बाद भी जब मरियम एयरपोर्ट नहीं पहुंचीं तो कुछ लोगों को होटल भेजा गया।

होटल स्टाफ से मरियम के रूम का डोर खुलवाया गया, लेकिन वो वहां नहीं मिलीं। एक हैंगर पर उनकी यूनिफॉर्म जरूर लटकी हुई थी। इसके सामने वाले हिस्से पर लिखा था- थैंक्यू PIA।

मरियम ने 15 साल पहले PIA जॉइन की थी। कुछ महीने पहले उन्हें इस्लामाबाद से टोरंटो जाने वाली फ्लाइट अलॉट की गई थी। PIA के सूत्रों का कहना है कि मरियम का ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। लिहाजा, उनके इस कदम से हर कोई हैरान है।

यह पहली घटना नहीं

2024 में कनाडा जाकर गायब होने वाली मरियम PIA की दूसरी कर्मचारी हैं। इसके पहले एक मेल क्रू मेंबर जनवरी में गायब हो गया था। अब तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इसकी पुष्टि खुद PIA ने भी की है। अफसरों का कहना है कि कनाडा में पहले शरण और बाद में नागरिकता हासिल करना बाकी पश्चिमी देशों की तुलना में काफी आसान है। यही वजह है कि उनका स्टाफ इस तरह के काम करता है।

2023 में PIA के कुल 7 क्रू मेंबर इसी तरह होटल से लापता हुए थे। इनमें चार एयर होस्टेस थीं। PIA की तरफ से कनाडा की सरकार को पिछले साल एक ऑफिशियल लेटर भी लिखा गया था। इसमें कहा गया था कि गैर कानूनी तरीके से कनाडा में शरण मांगने वाले उसके स्टाफ को यह सहूलियत न दी जाए। हालांकि कनाडा ने इसका कोई जवाब नहीं दिया था।

सितंबर 2020 में खुद पाकिस्तान सरकार ने संसद में बताया था कि देश के 40% पायलट्स के पास फर्जी डिग्रियां और लाइसेंस हैं। इसी साल अक्टूबर मेंमलेशिया ने लीज रेंट न चुकाने पर पैसेंजर्स से भरा प्लेन जब्त कर लिया। अब कनाडा में एयर होस्टेस गायब हो रही हैं।

2019 का अजीब वाकया

2019 में PIA की एक फ्लाइट फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंची। इस फ्लाइट की एयरहोस्‍टेस अचानक लापता हो गई। एयरलाइंस ने पेरिस के अफसरों को इसकी जानकारी दी। इस एयर होस्टेस का नाम शाजिया मसूद था।

PIA के मुताबिक, शाजिया उस वक्‍त लापता हुई, जब पेरिस-लाहौर फ्लाइट टेकऑफ करने वाली थी। इस दौरान न सिर्फ फ्लाइट काफी लेट हुई, बल्कि पैसेंजर ने भी हंगामा किया। बाद में कहा गया कि शाजिया ने यूरोप के किसी देश में शरण ले ली है। 2017 में शाजिया की बहन जाहिदा ने भी इसी तरह बेल्जियम में गायब होकर वहां शरण ली थी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…