पशु संगणना : प्रगणकों और सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

Updated on 15-09-2024 11:39 AM

कोरिया । 21वीं पशु संगणना 2024 के लिए कोरिया जिले में एक दिवसीय "हैंड्स-ऑन" प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ। पशुधन विकास विभाग द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को उनकी जिम्मेदारियों और ऑनलाइन पशु संगणना ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई।


मास्टर ट्रेनर डॉ. रूपेश सिंह ने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को सटीकता से कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु पालकों की जानकारी को सही ढंग से दर्ज करने पर जोर दिया, जिसमें उनके नाम, पते और पशुधन की कैटेगरी की सही जानकारी शामिल है। इस बार पशु संगणना को ऑनलाइन मोड में पूरा किया जाना है, जिसके लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से संगणना कार्य का अभ्यास कराया गया।


उपसंचालक डॉ. विभा सिंह ने जिले के सभी कृषकों और पशुपालकों से अपील की कि वे प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि संगणना में पशुधन की नस्लवार सटीक जानकारी दर्ज हो सके। इस कार्यक्रम में अति. उपसंचालक डॉ. राकेश कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…