आनंद महिंद्रा मदर्स डे पर अपनी मां को याद कर हुए भावुक, फोटो शेयर कर लिखे दिल छू लेने वाले शब्द

Updated on 13-05-2024 12:23 PM
नई दिल्ली: दिग्गज कारोबारी और महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप (Mahindra and Mahindra) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपनी मां के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है। यह फोटो करीब 47 साल पुरानी है। इसे आनंद महिंद्रा ने मदर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी लिखी है। इस पोस्ट ने कई लोगों के दिलों को छू लिया है। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ न कुछ रोचक चीजें शेयर करते रहते हैं। आनंद महिंद्रा की ओर से मदर्स डे के मौके पर अपनी मां के साथ शेयर की गई पुरानी फोटो लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसे अबतक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। आईए आपको बताते हैं आनंद महिंद्रा की इस पोस्ट के बारे में।

आनंद महिंद्रा ने अपनी मां के साथ पुरानी फोटो शेयर करके लिखा है कि साल 1977 में ली गई तस्वीर उनके कॉलेज जाने से ठीक पहले की है। उन्होंने लिखा कि हमेशा की तरह उनकी मां कैमरे की तरफ नहीं बल्कि किसी दूर की तरफ देख रही थीं। इसमें वह अपने बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना कर रही थीं। वह उम्मीद कर रही थीं कि उनका बच्चा अच्छी शिक्षा के जरिए सफलता और खुशी हासिल करेगा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, हप्पी मदर्स डे मां। हम आपके सपनों को पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे। आनंद महिंद्र ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह अपनी मां के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

लोगों को खूब पसंद आ रही पोस्ट

यह पोस्ट 12 मई को शेयर की गई थी। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे करीब तीन लाख बार देखा जा चुका है। शेयर को 9,800 से ज़्यादा लाइक भी मिल चुके हैं और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। कई लोगों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं भी शेयर की हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…