सऊदी अरब की तेल से मालामाल जमीन में मिला अनमोल खजाना, चार जगहों पर सोने के बड़े भंडार

Updated on 14-01-2026 01:41 PM
रियाद: सऊदी अरब के हाथ अब एक बड़ा खजाना हाथ लगा है। देश में चार जगहों पर सोने के नए भंडार की खोज हुई है। इस खोज के बाद सऊदी अरब के सोने के ज्ञात भंडार में 70 लाख औंस से ज्यादा सोना जुड़ गया है। खास बात है कि सोने का भंडार रियाद को आर्थिक रूप से और मजबूत करेगा जो तेल की बिक्री से पहले ही मालामाल है। सऊदी अरब की सरकारी खनन कंपनी मादेन (Maaden) ने 12 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस खोज के बारे में जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि उसने किंगडम में विशाल खोज कार्यक्रम चलाया है, जो किसी एक देश में चलाया गया दुनिया का सबसे बड़ा अभियान है।

कंपनी ने कहा कि उसके ताजा अभियान में कुल 7.8 मिलियन औंस सोने के संसाधन मिले हैं। कंपनी ने लिखा, 'आज हमने अपने अपने चार स्ट्रेटेजिक एसेट्स में KSA के रिपोर्ट किए गए सोने के रिसोर्स में 70 लाख औंस से ज्यादा का योगदान दिया है।' अरेबियन बिजनेस की रिपोर्ट के अनुसार, चार जगहों पर ड्रिलिंग के जरिए इस भंडार के बारे में जानकारी मिली है। सबसे बड़ा भंडार वादी अल जव में मिला है, जहां अनुमानित 38 लाख औंस सोना मिला है।

किस जगह मिला कितना सोना?


  • वादी अल जव- 38 लाख औंस
  • मंसूराह- 30 लाख औंस
  • उरुक और उम अस्सलाम- 16.7 लाख औंस

क्या है औंस?


औंस सोने जैसी कीमती धातुओं को मापने के लिए एक मानक इकाई है। एक औंस में 31.10 ग्राम के बराबर होता है। हालांकि, भारत में सोने का व्यापार आमतौर पर ग्राम में किया जाता है। सरकारी कंपनी मादेने बताया कि अरेबियन गोल्ड एरिया में एडवांस्ड ड्रिलिंग की गई जिसमें नए जोन की पहचान हुई। इसके साथ ही देश की ऐतिहासिक सोने की खदान महद के पास ड्रिलिंग से संभावित रिसोर्स का दायरा बढ़ा है। मादेन के सीईओ बॉब विल ने कहा कि नतीजे दिखाते हैं कि कंपनी की दीर्घकालिक रणनीतिक ठोस नतीजे दे रही है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…