अमिताभ बच्चन ने शेयर किया जामनगर का एक्सपीरियंस:बोले- महाआरती का वातावरण अद्भुत था, वनतारा की भी तारीफ की

Updated on 05-03-2024 06:10 PM

अमिताभ बच्चन ने मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने जामनगर पहुंचे थे। वहीं जामनगर से मुंबई वापस आने के कुछ घंटों बाद, अमिताभ ने अपने टम्बलर ब्लॉग पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने रविवार रात को 'महा आरती' के साथ 'दिव्य वातावरण' बनाने के लिए अंबानी की तारीफ की।

अमिताभ ने अनंत अंबानी और राधिका की प्री-वेडिंग का एक्सपीरियंस शेयर किया

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा- रविवार को जलसा के द्वार नहीं खुले, लेकिन एक शादी के द्वार खुले...प्री-वेडिंग की लोकेशन से वापस आ गए हैं।

उन्होंने लिखा- ये मानना पड़ेगा कि इससे पहले कभी भी ऐसा भव्य एक्सपीरियंस देखने को नहीं मिला। उन्होंने केवल फंक्शन की ही नहीं बल्कि वनतारा पशु राहत सुविधा की भी तारीफ की। जिन जानवरों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, उन्हें इस फार्म में लाया जाता है। यहां सही तरीके से उनका पालन-पोषण किया जाता है। ये बहुत शानदार अनुभव रहा।

बिग बी ने लिखा- ये एक ऐसा एक्सपीरियंस था जिसे देखकर ही महसूस किया जा सकता है। उसे शब्दों में एक्सप्लेन नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने सभी को एक बार ये एक्सपीरियंस लेने की सलाह दी। श्लोक, मंत्रो का जाप और वहां का वातावरण बहुत अद्भुत था। अमिताभ के इस पोस्ट से आपने ये अंदाजा तो लगा ही लिया होगा, कि जामनगर के सभी फंक्शन कितने शानदार रहे।

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी 1-3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में हुई। इस सेरेमनी में इंटरनेशनल सिंगर रिहाना और एकॉन ने परफॉर्मेंस दी। वहीं इंटरनेशनल हस्तियों में बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, इवांका ट्रम्प जैसे कई मेहमान भी शामिल हुए। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की ग्रुप परफॉर्मेंस भी काफी सुर्खियों में रही। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी बेटे की प्री-वेडिंग सेरेमनी में जमकर थिरके। बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई में होगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…