विश्वयुद्ध के खतरे के बीच आई दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित और 10 सबसे खतरनाक देशों की लिस्ट, जानें भारत और पाकिस्तान का नंबर
Updated on
20-06-2025 01:13 PM
लंदन: दुनिया में महायुद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है। मध्य पूर्व में दो साल पहले गाजा से शुरू हुई जंग अब ईरान तक पहुंच चुकी है। इजरायल और ईरान एक दूसरे पर भयावह हमलों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं,रूस और यूक्रेन की जंग भी जारी है। ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025 से पता चलता है कि दुनिया पहले के मुकाबले कम शांतिपूर्ण होती जा रही है और द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद शांति में गिरावट अपने उच्चतम स्तर पर है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित और 10 सबसे असुरक्षित देश कौन से हैं।इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) हर साल ग्लोबल पीस इंडेक्स जारी करत है, जो बताता है कि हमारी दुनिया कितनी सुरक्षित है। 2025 के अध्ययन के परिणाम दुनिया के सबसे सुरक्षित और असुरक्षित देशों के बारे में बताते हैं। सुरक्षित देशों की लिस्ट में टॉप पर आने वाले वे राष्ट्र हैं, जिनके पास लचीले संस्थान, कम भ्रष्टाचार और अच्छी तरह से काम करने वाला बुनियादी ढांचा है, जो उन्हें यात्रा के लिए आदर्श गंतव्य बनाता है।