H-1B वीजा में देरी के बीच अमेरिका की नई चेतावनी, भारत में फंसे हैं हजारों प्रोफेशनल, टेंशन

Updated on 31-12-2025 11:38 AM
वॉशिंगटन: भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को चेतावनी जारी की है जिसने लोगों को परेशान कर दिया है। यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई है, जब H-1B और H-4 वीजा अपॉइंटमेंट में देरी के कारण अमेरिका में काम कर रहे हजारों भारतीय प्रोफेशनल भारत में फंसे हुए हैं। ये अपने वीजा के रिन्यूअल के लिए भारत आए थे, लेकिन आखिरी समय में अपॉइंटमेंट कैसल करके लंबे समय के लिए बढ़ा दिया गया। इनमें कुछ के शेड्यूल को 6 महीने से भी आगे कर दिया गया है। सभी को अचानक ईमेल के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई थी। अब अमेरिकी दूतावास की ताजा चेतावनी ने तनाव को बढ़ा दिया है।

अमेरिकी दूतावास ने क्या कहा?

अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'अगर आप अमेरिकी कानून तोड़ते हैं तो आपको कड़ी आपराधिक सजा मिलेगी। ट्रंप प्रशासन अमेरिका अवैध इमिग्रेशन को खत्म करने और हमारे देश की सीमाओं और नागरिकों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।' अमेरिकी दूतावास ने इस तरह की आखिरी चेतावनी 26 दिसम्बर की दी थी, जिसमें कहा गया था कि 'अमेरिका उन व्यक्तियों और कंपनियों को निशाना बना रहा है जो अमेरिका में अवैध इमिग्रेशन को बढ़ावा देकर कमजोर लोगों का फायदा उठाते हैं।'

यूजर्स का फूटा गुस्सा

इस बीच मंगलवार को दूतावास के हैंडल पर अवैध इमिग्रेशन को खत्म करने की ट्रंप प्रशासन की प्रतिबद्धता वाले संदेश पर सोशल मीडिया यूजर नाराज हो गए और गुस्सा जाहिर किया। कईयों ने अमेरिकी दूतावास को याद दिलाया कि ट्रंप प्रशासन कानूनी रास्तों में भी रकावटें पैदा कर रहा है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…