शाहिद अफरीदी के दामाद शाहीन अफरीदी की गजब बेइज्जती, 5 मैच बाद ही छीनी कप्तानी, बाबर आजम फिर बॉस

Updated on 31-03-2024 01:08 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं है। बोर्ड कप्तान को कपड़े की तरह बदलता है।अब शाहीन अफरीदी को ही देख लीजिए।उन्हें वनडे वर्ल्ड कप के बाद बाबर आजम की जगह पाकिस्तान टी 20 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था। माना जा रहा था कि वह टी20 वर्ल्ड में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगुवाई करेंगे। लेकिन उससे पहले ही खेल हो गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंटरनेशनल टी20 टीम का कप्तान बदल दिया है।अब शाहीन अफरीदी की जगह बाबर आजम नए कप्तान होंगे। यानी शाहिद अफरीदी के दामाद की घनघोर बेइज्जती हुई है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी दी थी कि अगर कप्तान बनाया है तो समय भी दो। लेकिन उनकी इस धौंस का कोई फायदा नहीं हुआ। PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग में फेल रहने वाले शाहीन को फायर कर दिया है।उनकी जगह एक बार फिर बाबर आजम को बॉस बना दिया है।
पीसीबी अध्यक्ष ने बाबर को दिया था फिर से कप्तानी का ऑफर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बाबर आजम को सफेद गेंद के प्रारूप में कप्तानी की पेशकश दी थी। हालांकि बाबर ने कप्तानी स्वीकार करने के लिए कुछ शर्तें भी रखी थीं, जिसमें कोचों की नियुक्ति में भी उनकी राय लेना शामिल है। बाबर ने यह भी कहा है कि उन्हें तीनों प्रारूपों में टीम की कमान सौंपी जानी चाहिए। फिलहाल बाबर आजम को अभी सिर्फ वाइट बॉल क्रिकेट का कप्तान बनाया गया है।

बाबर आजम की कप्तानी में कैसा रहा पाकिस्तान का रिकॉर्ड?

बता दें कि बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। 2021 टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तो 2022 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान फाइनल तक पहुंची थी। वहीं 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अंतिम 4 में भी अपनी जगह नहीं बना पाई थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…