अमर्त्य सेन बोले- विपक्ष में बिखराव, इसलिए ताकत गंवाई:सरकार को अमीरों का ध्यान : निरक्षरता, खराब स्वास्थ्य, लैंगिक असमानता से विकास धीमा

Updated on 15-04-2024 12:24 PM

नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने कहा है कि देश में विपक्षी एकता नहीं है। इस कारण यह अपनी अधिकतर ताकत खो चुका है। कांग्रेस के संगठन में कई सारी समस्याएं हैं, जिन्हें सुधारने की जरूरत है।

PTI को दिए इंटरव्यू में में सेन ने कहा कि जातिगत जनगणना पर विचार किया जा सकता है, लेकिन भारत को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और लैंगिक समानता के जरिए वंचितों के अधिक सशक्तीकरण की आवश्यकता है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने पर बहुत गर्व है, लेकिन देश के डेमोक्रेटिक नेचर को बढ़ाने के लिए और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

सेन ने कहा कि I.N.D.I गठबंधन लोकप्रियता हासिल करने में विफल रहा क्योंकि विपक्षी गुट में शामिल JDU और RLD जैसे उसके महत्वपूर्ण सहयोगियों ने साथ छोड़ दिया।

देश में निरक्षरता और असाधारण लैंगिक असमानता
भारत का शासक वर्ग अमीरों के हितों का ख्याल रखता है। निरक्षरता, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था और असाधारण लैंगिक असमानता के कारण देश का विकास धीमा है और गरीबों का प्रगति करना मुश्किल हो गया है।

विपक्ष दावा करता है कि बीजेपी सत्ता में वापसी करती है तो संविधान को बदल सकती है? इस पर सेन ने कहा कि संविधान को बदलना सरकार का धर्म विशेष पर अधिक फोकस से जोड़ा जा सकता है, लेकिन इसका भारत के आम लोगों को कोई फायदा नहीं होगा।

केवल हिंदुओं पर फोकस करना अन्य लोगों से धोखा
बीजेपी के अयोध्या राम मंदिर, CAA के जरिए चुनाव में ज्यादा सीट हासिल करने के सवाल पर सेन ने कहा कि ऐसा विचार करना विश्वासघात है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष संविधान वाला एक धर्मनिरपेक्ष देश है। केवल हिंदू पर फोकस करना बहुसंख्यक हिंदुओं के लिए आसान हो सकता है, लेकिन यह भारत की धर्मनिरपेक्ष जड़ों और बहु सांस्कृतिक प्रकृति को धोखा देना होगा।

लोकसभा चुनाव पर अमर्त्य सेन ने कहा कि उन्हें भारत जैसे लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने पर बहुत गर्व है, लेकिन देश की लोकतांत्रिक प्रकृति को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…