असम में सिर्फ 150 में हवाई सफर:देश में सबसे सस्ती उड़ान, तेजपुर से लखीमपुर रूट 2 माह से फुल

Updated on 15-04-2024 12:22 PM

असम में सिर्फ 150 रुपए में हवाई सफर किया जा सकता है। यह देश की सबसे सस्ती फ्लाइट है। केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) स्कीम के तहत विमान कंपनी अलायंस एयर यह सुविधा दे रही है।यह फ्लाइट तेजपुर से लखीमपुर जिले के लीलाबरी एयरपोर्ट तक ऑपरेट हो रही है। कंपनी की इस रूट पर रोज दो उड़ानें हैं, जो दो महीने से लगभग फुल चल रही हैं।

प्लेन से चार घंटे का सफर 25 मिनट में पूरा
तेजपुर में अलायंस एयर के स्टेशन मैनेजर अबु तईद खान ने बताया कि अगर आप तेजपुर से लीलाबरी बस से जाते हैं 216 किमी के सफर में 4 घंटे लगते हैं। जबकि इसी रूट पर हवाई दूरी 147 किमी है, जो फ्लाइट से 25 मिनट में पूरी हो जाती है।

इस यात्रा में एक तरफ का किराया 150 रु. है। इसी रूट पर वाया कोलकाता वाली फ्लाइट का किराया 450 रु. है। जब से यहां सस्ती विमान सेवा शुरू हुई, तब से ऑक्यूपेसी 95% तक है।

पूर्वोत्तर की उड़ान... 5 राज्यों की 73 हवाई पट्टियां योजना से जुड़ीं
2017 में शुरू हुई ‘उड़ान’ का पूर्वोत्तर में अच्छा रिस्पॉन्स है। असम, मेघालय, नगालैंड, अरुणाचल, सिक्किम की 73 हवाई पट्टियां स्कीम से जुड़ी हैं। अलायंस एयर, फ्लाईबिग, इंडिगो यहां सेवा दे रही हैं। इसी स्कीम के तहत 2021 में इंफाल से शिलॉन्ग के लिए सीधी उड़ान शुरू हुई थी।

इतनी सस्ती कैसे
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि इस रूट पर किराए को किफायती बनाने के लिए उड़ान योजना के तहत एयरलाइंस को वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) दी जा रही है। इससे कंपनी को मूल किराए में हुए नुकसान की भरपाई हो जाती है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…