AI समिट प्रदर्शन, ग्वालियर से 3 कांग्रेस नेता हिरासत में

Updated on 23-02-2026 12:22 PM
ग्वालियर, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में प्रदर्शन करने के आरोप में सोमवार को यूथ कांग्रेस के दो और नेताओं को ग्वालियर से पकड़ा है।

इनके नाम राजा गुर्जर और अजय कुमार हैं। इससे पहले रविवार को यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को भी ग्वालियर से हिरासत में लिया गया था।

आरोप है कि इन नेताओं ने कार्यक्रम में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था, जिसका वीडियो भी सामने आया था। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

दिल्ली (तिलक नगर थाना) पुलिस की टीम ग्वालियर आई थी। स्थानीय पुलिस की मदद से विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र और झांसी रोड थाना क्षेत्र से तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए तीनों को दिल्ली ले जाया गया है।

प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए थे

दरअसल, 20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में युवक कांग्रेस ने AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें 11 कार्यकर्ता हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए हैं।

टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है। उस पर लिखा है- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड। इन्हीं वीडियो के आधार पर दिल्ली पुलिस युवक कांग्रेस के नेताओं की पहचान कर कार्रवाई कर रही है।

जितेंद्र के पिता बोले- घर में घुसे, बेटे को थप्पड़ मारे

जितेंद्र यादव ग्वालियर के पटेल नगर सिटी सेंटर में जितेंद्र यादव रहता है। उनके पिता केशव यादव ने दैनिक भास्कर को पूरा घटनाक्रम बताया। उन्होंने रोते हुए कहा- शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे हम सभी सो रहे थे। जितेंद्र भी अपने कमरे में था। केशव यादव के मुताबिक-

QuoteImage

अचानक परिसर के गेट पर किसी की आहट हुई। जब तक हम जागकर बाहर आए, कुछ लोग गेट खोले बिना ही अंदर आ चुके थे। उनमें से कुछ वर्दी में थे तो कुछ सादे कपड़ों में।

QuoteImage

जबरदस्ती कमरे में गए, थप्पड़ मारते हुए नीचे लाए

केशव यादव ने बताया कि उन्होंने हमसे जितेंद्र के बारे में पूछा, फिर जबरदस्ती ऊपर उसके कमरे में चले गए। उसे थप्पड़ मारते हुए नीचे ले आए। हमने पूछा तो उनमें से कुछ लोगों ने खुद को यूनिवर्सिटी थाने से बताया तो कुछ लोगों ने क्राइम ब्रांच का स्टाफ होने की बात कही।

वे जितेंद्र को सीएसपी लिखी दिल्ली के रजिस्ट्रेशन वाली स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर ले गए। हम रात में ही कुछ नेताओं के साथ थाने गए तो उन्होंने हमें बेटे से मिलने भी नहीं दिया। अपने मोबाइल से ही बात कराई थी। बताया कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के मामले में जितेंद्र को हिरासत में लिया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…