अब रामायण और महाभारत के बाद टीआरपी की लिस्ट में टीवी सीरियल श्रीकृष्णा को लोगों का प्यार मिल रहा है। बता दें कि सर्वदमन बनर्जी ने इस शो में श्रीकृष्ण और विष्णु की भूमिका निभाई थी। युवा श्रीकृष्ण का रोल स्वप्निल जोशी ने निभाया था। श्री कृष्णा सीरियल भी लोगों का पसंदीदा रहा है। बता दें कि श्रीकृष्णा सीरियल भी रामानंद सागर ने ही बनाया था। इसे 1993 से 1996 के बीच दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। वहीं, बीआर चोपड़ा इस बार तीसरे नंबर पर खिसक गई है। हालांकि 17वें हफ्ते में बीआरपी चोपड़ा का ये शो दूसरे नंबर पर काबिज था। डीडी भारती पर आने वाले इस शो की जगह अब विष्णु पुराण का प्रसारण किया जा रहा है और श्रीकृष्णा के टॉप-5 शोज की लिस्ट में आने से दूसरे सीरियल्स की टीआरपी गिरी है। पिछले हफ्ते तक तीसरे नंबर पर चलने वाला शो बाबा ऐसो वर ढूंढो इस हफ्ते चौथे नंबर पर खिसक गया है। वहीं, इस हफ्ते लोगों का फेवरेट शो महिमा शनिदेव की चौथे नंबर से पांचवें पर खिसक गया है।