आखिरी बार साल 1900 के पेरिस ओलंपिक खेलों में क्रिकेट के मेडल को लेकर मुकाबला हुआ था। उस ओलंपिक में महज 2 टीमें ही क्रिकेट के लिए क्वॉलिफाई हुई थीं। इसके चलते केवल गोल्ड और सिल्वर मेडल के लिए ही एक मैच खेला गया था। इस इकलौते मैच में ग्रेट ब्रिटेन ने फ्रांस को हराकर गोल्ड मेडल जीता था।
