अडानी के शेयर धड़ाम! बाजार खुलते ही अडानी एंटरप्राइजेज में लगा लोअर सर्किट, जानें क्यों

Updated on 04-06-2024 01:02 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज सुबह से भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार गिरावट के साथ खुला है। वहीं सेंसेक्स अभी सुबह 10 बजे के करीब 1600 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 74,808.62 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 22,757.10 के स्तर पर है। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आज सुबह से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस बीच बाजार में सुबह से ही भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार में इस भारी गिरावट के बीच अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। बाजार खुलते ही अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए हैं।

शेयरों में बिकवाली

अडानी ग्रुप के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में लोअर सर्किट लग गया है। अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में गिरावट के चलते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शेयरों में गिरावट के बीच गौतम अडानी की नेटवर्थ को भी झटका लगा है। इसमें भी गिरावट आई है।

लाल निशान पर पहुंचे शेयर

शेयर बाजार में रेकॉर्ड गिरावट के बीच अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। शेयर बाजार में गिरावट के बीच अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है। अभी तक तूफानी तेजी से भाग रहे अडानी के स्टॉक्स आज लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज अडानी ग्रीन 5 फीसदी गिरावट के साथ 1932 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। अडानी पावर में 6 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 8.20 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 9.17 फीसदी, अडानी विल्मर में 5.6 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन में 8 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी में 8.90 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 9 फीसदी, अंबुजा सीमेंट में 9 फीसदी और एनडीटीवी के शेयर में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…