मध्यप्रदेश से शराब तस्करी पर कार्यवाही, 11 आरोपियों पर आबकारी के प्रकरण दर्ज

Updated on 26-03-2026 12:03 PM

कोरिया। जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से लाई गई अवैध शराब के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई सचिव आबकारी आरण् शंगीता एवं कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के सख्त निर्देशों के बाद की गई है।

जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध शराब की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की गई। जब्त की गई विदेशी शराब मध्यप्रदेश से लाई गई थीए जिसे न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इसी क्रम में कंट्रोल रूम को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी सपना सिन्हा के नेतृत्व में ग्राम डुभापानी में छापामार कार्रवाई की गई। यहां 150 रुपये में गोवा व्हिस्की बेचे जाने की सूचना पर टीम ने तत्काल पहुंचकर मानती पति मेवालाल के कब्जे से 22 पाव अंग्रेजी शराब जब्त की। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इसके अलावा आबकारी टीम ने ग्राम सलका, पोड़ी.बचराए चिरमीए सोनहत सहित विभिन्न क्षेत्रों से कुल 10 अन्य आरोपियों को भी अवैध शराब तस्करी और बिक्री करते हुए पकड़ा। सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया हैए जहां मामले विचाराधीन हैं।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ में 5 लीटर से अधिक शराब का अवैध भंडारण या बिक्री करना दंडनीय अपराध हैए जिसमें 1 से 3 वर्ष तक की सजा एवं 25 हजार से 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। वहींए दोबारा अपराध करने पर 2 वर्ष तक की सजा और 50 हजार से 2 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

जिला प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान को लगातार जारी रखने के संकेत देते हुए कहा है कि इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…