भारत के लिए 12 वनडे खेलने वाला दिग्गज, मुंबई रणजी टीम का बना मेंटॉर, घरेलू क्रिकेट का बड़ा नाम

Updated on 30-05-2024 01:08 PM
धवल कुलकर्णी को बुधवार को मुंबई रणजी टीम के आगामी 2024-25 सत्र के सभी प्रारूपों के लिए गेंदबाजी मेंटॉर नियुक्त किया गया। कुलकर्णी ने चार साल तक मुंबई टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की थी। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद यह घोषणा की गई। कुलकर्णी ने भारत के लिए 2014 से 2016 के बीच 12 वनडे और दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। उन्होंने पिछले सत्र में मुंबई को रिकॉर्ड 42वीं दफा रणजी ट्रॉफी जीतने में मदद करने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।

एमसीए के सचिव अजिंक्य नायक ने कहा, ‘हमने धवल कुलकर्णी को आगामी सत्र के लिए गेंदबाजी मेंटोर नियुक्त किया है। साथ ही अमोल काले (अध्यक्ष) ने प्रस्ताव दिया और शीर्ष परिषद ने सुनील गावस्कर को उनके 75वें जन्मदिन पर सम्मानित करने के उनके प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी।'

10 दिसंबर 1988 को पैदा हुए धवल कुलकर्णी 35 साल के हैं। आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स के अलावा पुणे वॉरियर्स के लिए भी खेल चुके हैं। कुलकर्णी भले ही भारतीय टीम में स्थायी जगह बनाने में नाकामयाब रहे, लेकिन राज्य-स्तरीय क्रिकेट में वह मुंबई के लिए अहम भूमिका निभाते रहे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…