जंगली जानवरों की तस्करी के आरोप में 6 भारतीय गिरफ्तार:​​​​​​​थाईलैंड के एयरपोर्ट पर 87 जानवर बरामद

Updated on 08-03-2024 12:37 PM

थाईलैंड में बैंकॉक एयरपोर्ट से 87 जंगली जानवारों की तस्करी के आरोप में 6 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक रेड पांडा और एक टैमरिन मंकी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी आरोपियों ने अपने लगेज में जानवरों को छिपा रखा था। वे बैंकॉक से मुंबई आ रहे थे।

तस्करी की लिस्ट में 29 मॉनिटर लिजर्ड, 21 सांप और तोते समेत 15 पक्षी शामिल थे। कस्टम डिपार्टमेंट के मुताबिक, सभी जानवरों को बेहद सावधानी के साथ सामान के बीच में छिपाया गया था। दोषी साबित होने पर सभी आरोपियों को 10 साल जेल की सजा या इम्पोर्ट ड्यूटी से 4 गुना ज्यादा जुर्माना लगाया जा सकता है।

पिछले साल तस्करी कर ताइवान भेजे गए थे 30 जानवर
इससे पहले फरवरी में भी एक मंगोलियाई शख्स को बैंकॉक के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। उस पर कोमोडो ड्रैगन, पायथन सांप और 20 जिंदा मछलियों की तस्करी की कोशिश करने का आरोप है। वहीं अक्टूबर 2023 में एक यात्री ने 30 जानवरों की थाईलैंड से ताइवान तस्करी की थी। इनमें कछुओं के 28 बच्चे शामिल थे। मामला सामने आने के बाद एयरपोर्ट ने एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया था।

जानवरों की तस्करी 12 लाख करोड़ का मार्केट
थाईलैंड जंगली जानवरों की तस्करी के मामले में प्रमुख केंद्रों में से एक है। यहां से जानवरों को तस्करी के लिए ज्यादातर चीन और वियतनाम ले जाया जाता है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में भारत में भी जानवरों की तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जंगली जानवरों की तस्करी दुनिया में चौथा सबसे बड़ा अवैध व्यापार है। यह करीब 8-12 लाख करोड़ प्रति साल तक का मार्केट है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…