कोलकाता में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी:2 की मौत, 10 को बचाया गया, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Updated on 18-03-2024 12:17 PM

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार देर रात एक 5 मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। घटना साउथ कोलकाता के मेटियाब्रुज की है। अब तक 10 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है।

उधर, सोमवार सुबह बंगाल की CM ममता बनर्जी भी हादसे वाली जगह पर पहुंचीं। पुलिस के मुताबिक घटना के समय बिल्डिंग खाली थी। इसके बगल में झुग्गी बस्तियां हैं, जिन पर बिल्डिंग गिर गई। वहां लोग सो रहे थे। लोगों की तलाश करने के लिए मलबे को गैस कटर से काटकर हटाया जा रहा है।

कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट और फायर सर्विस की टीमें अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। कई एम्बुलेंस भी तैनात की गई हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का इलाका भीड़भाड़ वाला है। इसलिए सावधानी बरती जा रही है।

स्थानीय लोगों ने अवैध निर्माण का आरोप लगाया
पुलिस के मुताबिक, जो बिल्डिंग गिरी है, वहां पिछले छह महीने से निर्माण का काम चल रहा था। ​​​​​​स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोलकाता नगर निगम और पुलिस की अनुमति के बिना कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था।

घटना को लेकर भाजपा विधायक और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। उन्होंने हादसे की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- मेटियाब्रुज स्थित गार्डन रीच एरिया में हजारी मोल्ला बागान में अवैध रूप से निर्मित एक 5 मंजिला इमारत ढह गई है। यह क्षेत्र कोलकाता के मेयर और नगरपालिका मामलों के मंत्री का गढ़ है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…