इंटरनेशनल क्रिकेट के 5 दिग्गज जो कभी IPL में नहीं लगा पाए शतक, नाम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे!

Updated on 17-11-2025 01:56 PM
नई दिल्ली: आईपीएल खेलने बड़े-बड़े सूरमा खिलाड़ी विदेश से आते हैं। लेकिन, जरूरी नहीं है कि हर खिलाड़ी आकर आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करे। कई इंटरनेशनल क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल में फ्लॉप रहे हैं। कुछ भारतीय दिग्गज भी आईपीएल में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। लेकिन, इस सब से इतर हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 स्टार इंटरनेशनल क्रिकेटर्स के बारे में जो कभी आईपीएल में अपने करियर में सेंचुरी नहीं लगा पाए।

जैक कैलिस

साउथ अफ्रीका के लीजेंड क्रिकेटर जैक कैलिस ने 2008 से 2014 तक आईपीएल खेला है। लेकिन, वह कभी आईपीएल में शतक नहीं लगा पाए। कैलिस ने आईपीएल में 98 मैचों में 2427 रन बनाए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में कैलिस ने 62 शतक लगाए हैं।

रिकी पोंटिंग

इंटरनेशनल क्रिकेट का बड़ा नाम रिकी पोंटिंग आईपीएल में कभी शतक नहीं लगा पाए। यहां तक कि आईपीएल में पोंटिंग पूरी तरह से बतौर खिलाड़ी फेल रहे हैं। उन्होंने 2008 से 2013 तक 10 मैचों में 91 रन बनाए हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 71 शतक लगाए हैं।

केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन को आईपीएल का अच्छा अनुभव है। उन्होंमे 79 मुकाबलों में 2128 रन आईपीएल में बनाए हैं। केन ने 18 अर्धशतक भी ठोके हैं। लेकिन, वह कभी सेंचुरी नहीं लगा पाए। इंटरनेशनल क्रिकेट में विलियमसन ने अब तक 48 शतक लगाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने 2008 से 2010 तक आईपीएल खेला है। वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते थे। उन्होंने 32 मैचों में 137.5 के स्ट्राइक रेट से 8 फिफ्टी की मदद से 1107 रन बनाए थे। लेकिन, हेडन भी आईपीएल में कभी शतक नहीं लगा पाए। हेडन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 40 सेंचुरी लगाई हैं।

राहुल द्रविड़

भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ भी आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2008 से 2013 तक 89 आईपीएल मैचों में 2174 रन बनाए हैं, जिसमें 11 अर्धशतक भी शामिल हैं। लेकिन, द्रविड़ भी आईपीएल में सेंचुरी नहीं लगा पाए। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 48 शतक हैं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…