टी20 क्रिकेट के 5 सबसे बड़े रन चेज, तीसरी बार 250 से ज्यादा का टारगेट देकर हारी टीम

Updated on 27-04-2024 12:07 PM
टी20 क्रिकेट में 250 रन वनडे में 400 जैसा है। एक बार कोई टीम पहले खेलते हुए यहां तक पहुंच जाती है तो रन चेज लगभग असंभव हो जाता है। हालांकि क्रिकेट के खेल में कुछ भी नामुमकिन नहीं होता। 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 434 रन बनाने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे मैच हार गई थी। अब टी20 में भी ऐसा देखने को मिला है। 261 रन बनाने के बाद भी केकेआर की टीम आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स से हार गई। इस मौके पर हम आपको टी20 के 5 सबसे सफल रन चेज के बारे में बताते हैं।

पंजाब किंग्स- 262 रन

पंजाब किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 262 रनों का टारगेट दिया था। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर मेहमान टीम ने 18.4 ओवर में ही मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इससे पहले आईपीएल में एक बार भी 230 से ज्यादा का टारगेट चेज नहीं हुआ था।

साउथ अफ्रीका- 259 रन

पंजाब किंग्स ने साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड तोड़ा है। पिछले साल सेंचुरियन के मैदान पर साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। 259 रनों के टारगेट को साउथ अफ्रीका ने 7 गेंद रहते चेज कर दिया था।

मिडिलसेक्स- 253 रन

मिडिलसेक्स और सरे के बीच यह मुकाबला इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट में हुआ था। पहले खेलते हुए सरे ने 252 रन बनाए। सलामी जोड़े ने ही 13 ओवर में 177 रन बना दिए थे। लेकिन मिडिलसेक्स ने 4 गेंद रहते मैच को अपने नाम कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया- 245 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने यह कारनामा उसके घर में जाकर किया था। 2018 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 244 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने भी आते ही अटैक शुरू कर दिया। टीम ने 19वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

बुल्गारिया- 243 रन

बुल्गारिया और सर्बिया के बीच यह मैच 2022 में खेला गया था। पहले बैटिंग करते हुए लेस्ली डंबर के 117 रनों की मदद से सर्बिया ने 242 रन ठोक दिए। बुल्गारिया ने इसके बाद भी हार नहीं मानी और धीमी शुरुआत के बाद भी मैच को 6 विकेट से जीत लिया।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…