मुंबई तट के पास 3 संदिग्ध तेल टैंकर जब्त:पहचान छिपाने के लिए नाम-झंडा बदला,

Updated on 17-02-2026 12:18 PM
नई दिल्ली/मुंबई, भारत ने इस महीने मुंबई तट के पास तीन तेल टैंकर जब्त किए हैं। इंडिया टुडे और रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इन जहाजों के IMO नंबर अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित जहाजों से मेल खाते हैं और इनका ईरान से संबंध होने का शक है।

हालांकि, ईरान की नेशनल ईरानियन ऑयल कंपनी (NIOC) ने इन जहाजों से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। सूत्रों के मुताबिक इन जहानों के नाम स्टेलर रूबी, अस्फाल्ट स्टार और अल जफजिआ (Stellar Ruby, Asphalt Star और Al Jafzia) हैं।

इन्हें मुंबई तट से लगभग 100 नॉटिकल माइल्स पश्चिम में संदिग्ध गतिविधियों के बाद रोका गया था। बाद में जांच के लिए मुंबई पोर्ट लाया गया है। बताया गया है कि ये जहाज पहचान छिपाने के लिए बार-बार अपना नाम, झंडा और अन्य पहचान बदल रहे थे।

इन जहाजों की मालिक विदेशी कंपनियां हैं। भारतीय अधिकारियों ने इस कार्रवाई की जानकारी 6 फरवरी को X पर दी थी, लेकिन बाद में वह पोस्ट हटा दी गई।

इंडियन कोस्ट गार्ड ने निगरानी बढ़ाई

सूत्रों के अनुसार इस घटना के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड ने निगरानी और सख्त कर दी है। 24 घंटे भारत के समुद्री क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं। इसके लिए करीब 55 जहाज और 10-12 विमान तैनात किए गए हैं।

शिपिंग डेटा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अल जफजिआ ने 2025 में ईरान से जिबूती तक फ्यूल ऑयल पहुंचाया था। स्टेलार रूबी ने ईरान के झंडे के तहत रजिस्टर्ड रहा है। वहीं, अस्फाल्ट स्टार मुख्य रूप से चीन के आसपास के समुद्री रास्तों पर एक्टिव रहा है।

अमेरिका ने पहले ही इन जहाजों पर लगाए थे प्रतिबंध

अमेरिका के ट्रेजरी विभाग के ऑफिस ऑफ फोरेन असेस्ट्स कंट्रोल (OFAC) ने पिछले साल ग्लोबल पीस, चिल 1 और ग्लोरी स्टार 1 नाम के जहाजों पर बैन लगाया था। उनके IMO नंबर मुंबई में जब्त जहाजों से मेल खाते हैं। इस कारण इन जहाजों के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर तेल व्यापार में शामिल होने की आशंका है।

प्रतिबंधित तेल व्यापार कैसे होता है

प्रतिबंधित तेल आम तौर पर कम कीमत पर बेचा जाता है, क्योंकि इसमें कानूनी जोखिम ज्यादा होता है। इसे छिपाने के लिए बिचौलिये अक्सर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हैं। जहाजों की पहचान बदलते हैं, समुद्र में ही जहाज-से-जहाज ट्रांसफर करते हैं, मालिकों के नाम बदलते हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…