भालू शावक के 3 शिकारी गिरफ्तार, शव से गायब थे ये अंग...

Updated on 04-03-2024 06:56 PM

मरवाही। मरवाही के जंगल में रविवार को एक भालू शावक का शव मिला था। शरीर पर चोट के निशान देखकर पहले तो यह आपसी संघर्ष का मामला लगा था। लेकिन जब शव की बारीकी से जांच की गई तो शव से कई अंग गायब थे। इसके बाद वन विभाग की टीम ने खोजबीन शुरू की और आखिरकार आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से भालू के शरीर से गायब किए गए अंग और एक कुल्हाड़ी बरामद हुई है। पूरा मामला मरवाही वन परिक्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के नाम अयोध्या यादव, अमृतलाल और भाव सिंह है। बताया जा रहा है कि, देर शाम मरवाही वन मंडल के लटकोनीखुर्द गांव के पास जंगल में जब ग्रामीण अपने मवेशी चराने के लिए गए हुए थे। तो वे लोग वहां पर भालू के एक नर शावक का शव देखा गया। वहीं भालू के नर शावक के शरीर मे कुछ चोट के निशान भी ग्रामीणों के ने देखा। इसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंचकर शव की शिनाख्त किया गया। जहां शव के शिनाख्त के दौरान भालू के पीछे के दो पैर के पंजे आगे के पैर का एक पंजा सहित गुप्तांग गायब था। इसके बाद वन विभाग के आलाअधिकारियों की मौजूदगी में मृत मिले शावक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव के पोस्टमार्टम के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर जंगल सफारी से डॉग स्क्वाड और स्थानीय वन हमले को तत्काल मामले में जांच के लिए निर्देशित किया गया।

इस मामले में मरवाही डीएफओ को शशि कुमार के नेतृत्व में रायपुर से  स्क्वाड बुलाकर आरोपियों की पतासाजी की गई। ग्रामीणों ने बताया कि, रविवार शाम को जंगल की ओर से भालुओं के आपसी लड़ाई की आवाजें जंगल से आ रही थी। वन विभाग की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के भालू के शरीर से गायब किए गए अंग और एक कुल्हाड़ी बरामद हुई है। फिलहाल वन विभाग की टीम ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…