साउथ अफ्रीका के आठ वेन्यू पर खेला जाएगा 2027 वर्ल्डकप : CSA के CEO बोले- वेन्यू सोच-समझकर चुने गए

Updated on 11-04-2024 02:27 PM

ICC वर्ल्ड कप 2027 के लिए साउथ अफ्रीका ने अपने आठ वेन्यू की घोषणा कर दी है। 2027 में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी तीन देश, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। टूर्नामेंट अक्टूबर और नवंबर में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका में वेन्यू की मेजबानी के लिए आठ स्टेडियम की पुष्टि की गई है। इसमें जोहान्सबर्ग का वांडरर्स, प्रिटोरिया में सेंचुरियन पार्क, डरबन में किंग्समीड, गकेबरहा में सेंट जॉर्ज पार्क, पार्ल में बोलैंड पार्क और केप टाउन में न्यूलैंड्स मेन वेन्यू होंगे।

जबकि ब्लूमफोन्टेन में मैंगांग ओवल और ईस्ट लंदन में बफैलो पार्क भी वर्ल्ड कप के इवेंट्स की मेजबानी करेगा। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप होस्ट करेंगे।

वेन्यू के पास होटल-एयरपोर्ट जरूरी - CEO (CSA)
क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) के CEO फोलेत्सी मोसेकी ने वेन्यू के चयन के बारे में बात करते हुए कहा कि आयोजन स्थलों के साथ-साथ उन्हें होटल के कमरों और एयरपोर्ट की उपलब्धता पर भी ध्यान देने की जरूरत है। साउथ अफ्रीका के मीडिया ऑर्गनाइजेशन, न्यूज 24 से बात करते हुए उन्होंने बताया, मैदान चुनने की प्रोसेस सोच-समझकर की गई है। इसमें होटल के कमरों की संख्या और एयरपोर्ट की उपलब्धता भी शामिल थी।

नामीबिया को मिला पहली बार मौका
यह इतिहास में दूसरी बार होगा जब साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ICC वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। इससे पहले दोनों देश 2003 में भी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुके हैं। हालांकि, यह पहली बार होगा कि नामीबिया को टूर्नामेंट की मेजबानी करने का मौका दिया गया है।

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए कैसे क्वालीफाई करेंगी टीमें
ICC ने 2027 में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए के लिए क्वालिफिकेशन को स्पष्ट कर दिया है। इस वर्ल्ड कप में 14 टीमें भाग लेंगी। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे होस्ट कंट्री होने की वजह से डायरेक्ट क्वालीफाई करेंगी। जबकि 8 टीमें उस समय के वनडे वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई करेंगी। वहीं 4 टीमें ICC के ग्लोबल क्वालिफायर टूर्नामेंट के तहत चुनी जाएंगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…