गांजा तस्करों को 18-18 वर्ष का सश्रम कारावास

Updated on 25-07-2024 05:11 PM

दुर्ग। कार में रखकर मादक पदार्थ गांजा ले जाते हुए पकड़े गये दो आरोपियों को कोर्ट ने सजा दी है। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट श्रीमती सुनीता टोप्पो की कोर्ट ने आरोपी गुड्डू यादव एवं अखलेश लोधी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख)(।।)(ग) सहपठित धारा 29 के तहत 18-18 वर्ष का सश्रम कारावास तथा एक-एक लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस विजय कसार ने पैरवी की थी। 20 जुलाई 2023 को मुखबिर से थाना कुम्हारी पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर से दुर्ग की ओर एक सफेद रंग की कार में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार क्रमांक सीजी 07 ए के 4194 को घेराबंदी करते हुए रोक कर जांच की। डिक्की में प्लास्टिक की दो बोरियों के भीतर 50 पैकेट में गांजा रखा हुआ था। मौके पर पुलिस ने आरोपी गुड्डू यादव निवासी वार्ड नंबर 25 सब्जी मंडी ग्राम बटन राजस्थान तथा अखिलेश लोधी निवासी ग्राम पिचोर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…