बंगाल में रामनवमी हिंसा मामले में 16 गिरफ्तार : NIA ने हिंसा के फुटेज से आरोपियों की पहचान की, सभी पर सांप्रदायिक दंगे भड़काने के आरोप

Updated on 27-02-2024 12:18 PM

पश्चिम बंगाल में पिछले साल रामनवमी पर हुई हिंसा मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को धार्मिक जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हमले की साजिश रचने, दंगे भड़काने और उसे अंजाम देने के आरोप में पकड़ा गया है।

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि NIA को जांच के दौरान हिंसा के वीडियो फुटेज मिले थे। इन्हीं से आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया।

नॉर्थ दिनाजपुर से हिंसा शुरू हुई थी
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ दिनाजपुर जिले में 30 मार्च 2023 को विश्व हिंदू परिषद के रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा हुई थी। 24 घंटे बाद हावड़ा के शिबपुर में दोबारा पत्थरबाजी हुई। इसमें 3 पुलिसवालों समेत करीब 15 लोग घायल हुए। 10 से ज्यादा वाहनों को जला दिया गया। 20 से ज्यादा दुकानों में तोड़फोड़ की गई।

मामले में राज्य पुलिस ने में 162 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद 27 अप्रैल 2023 को कलकत्ता हाईकोर्ट ने NIA को मामले की जांच के आदेश दिए थे।

बंगाल में रामनवमी के दौरान शुरू हुई हिंसा की घटना सिलसिलेवार पढ़ें...

30 मार्च 2023: पश्चिम बंगाल के हावड़ा, उत्तरी दिनाजपुर और इस्लामपुर में 30 मार्च को शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प हुई थी। यहां शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि पांच-छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

पुलिस ने बताया था कि युवक की मौत हिंसा के दौरान हार्ट अटैक से हुई थी। पुलिस ने आंसू गैस की मदद से लोगों को वहां से हटाया था। कुछ लोगों को वहां गिरफ्तार भी किया गया था।

31 मार्च 2023: एक बार फिर 31 मार्च को हावड़ा के शिबपुर में पत्थरबाजी और आगजनी की घटना सामने आईं। यहां एक वर्ग ने मंदिरों में तोड़फोड़ की। इसके बाद पूरे इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया गया। इसके चलते दोनों घटनाओं में 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

2 अप्रैल: रिसड़ा शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की और वाहनों में आग लगा दी। पथराव के दौरान भाजपा विधायक बिमान घोष घायल हुए। हुगली और आसपास के इलाकों में धारा 144 लगा दी गई। यहां हिंसा में शामिल 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

ममता ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था, कहा था- जुलूस का मार्ग कैसे बदला?
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन घटनाओं के लिए सीधे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। ममता ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा, 'वे सांप्रदायिक दंगों के लिए राज्य के बाहर से गुंडे बुलाते रहे हैं। उनके जुलूसों को किसी ने नहीं रोका, लेकिन उन्हें तलवारें और बुलडोजर लेकर मार्च करने का अधिकार नहीं है। हावड़ा में ऐसा करने की उनकी हिम्मत कैसे हुई?'

ममता ने कहा- ‘उन्होंने मार्ग क्यों बदल दिया? विशेष रूप से एक समुदाय को टारगेट करने और हमला करने के लिए अनधिकृत मार्ग क्यों चुना? भाजपा ने हमेशा हावड़ा, पार्क सर्कस और इस्लामपुर को निशाने पर रखा है।'

भाजपा बोली- CM की स्पीच ने एरिया में हिंसा और तनाव बढ़ाया
BJP बंगाल के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का कहना था कि, 'प्रशासन ने हथियार के साथ जुलूस को इजाजत क्यों दी। जुलूस शांति से निकल रहा था, तो एक विशेष समुदाय ने छतों से उस पर पत्थर क्यों बरसाए। CM की स्पीच ने एरिया में हिंसा और तनाव को और ज्यादा बढ़ा दिया।'

वहीं, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का कहना था कि हमने पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की थी, ताकि इस तरह का उपद्रव न हो। TMC का ही नेता शमीम अहमद इसके लिए जिम्मेदार है।'


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…