106 साल पहले छपा था 10 रुपये का नोट, अब होगी नीलामी, दो लाख से ज्यादा मिलने की संभावना
Updated on
24-05-2024 01:28 PM
लंदन: पुराने और दुर्लभ नोटों एवं सिक्कों, पेंटिंग आदि के कद्रदां की कोई कमी नहीं है। ऐसी वस्तुओं की ब्रिटेन के मेफेयर स्थित ऑक्शन हाउस नूनान्स (Auction house Noonans) में नीलामी होती है। इसी नीलामी घर में अब 106 साल पहले छपे 10 रुपये के दो नोटों की नीलामी होगी। इन नोटों की भी अजीब दास्तां है। इन्हें बैंक ऑफ इंग्लैंड (Bank of England) ने छापा था, जहाज में लाद कर भारत भेजा जा रहा था। लेकिन दुर्भाग्यवश वह जहाज डूब गया। उस जहाज पर लदे अधिकतर भारतीय करेंसी नोटों को तो नष्ट कर दिए गए। लेकिन ये दो नोट अभी भी किसी के पास सुरक्षित हैं।