जोमेटो ने वेज ग्राहकों के लिए शुरू की नई सर्विस, विरोध के बाद अब कंपनी ने दी सफाई, जानिए क्या है पूरा मामला
Updated on
20-03-2024 01:01 PM
नई दिल्ली: फूड डिलीवरी प्लेटफार्म जोमैटो (Zomato) एक बार फिर से चर्चा में है। जोमैटो ने वेजिटेरियन ग्राहकों के लिए शुरू की गई डिलीवरी सर्विस पर सफाई दी है। दरअसल कंपनी की प्योर वेज मोड सर्विस को शुरू होने से पहले ही भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) दीपिंदर गोयल ने बीते मंगलवार को शाकाहारी भोजन पसंद करने वाले कस्टमर के लिए प्योर वेज मोड सर्विस शुरू करने का ऐलान किया था। गोयल ने सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा शाकाहारी जनसंख्या भारत में है।