
जेरोधा के फाउंडर, नितिन कामथ को 6 हफ्ते पहले और माइल्ड स्ट्रोक आया था। सोशल मीडिया पर सोमवार को उन्होंने इसकी जानकारी दी। स्ट्रोक के कारण उनका चेहरा बिगड़ गया था और वह पढ़-लिख नहीं पा रहे थे। पूरी तरह ठीक होने में उन्हें 3-6 महीने लगेंगे।
पिताजी का निधन, खराब नींद, थकावट हो सकता है कारण
नितिन कामथ ने कहा- 'लगभग 6 हफ्ते पहले, मुझे अचानक माइल्ड स्ट्रोक आया। पिताजी का निधन, खराब नींद, थकावट, डिहाइड्रेशन, और अधिक काम करना - इनमें से कोई भी संभावित कारण हो सकता है।'
कामथ ने बताया कि उनका चेहरा काफी बिगड़ गया था और वह पढ़ या लिख नहीं पा रहे थे। अब उनका चेहरा पहले से ठीक है और वह पढ़ लिख पा रहे हैं। पूरी तरह से रिकवर होने में उन्हें 3 से 6 महीने लगेंगे।
कामथ ने कहा- 'मुझे आश्चर्य हुआ कि एक व्यक्ति जो फिट है और अपना ख्याल रखता है, उसके साथ ऐसा कैसे हो सकता है। डॉक्टर ने कहा कि आपको यह जानना होगा कि आपको गियर को थोड़ा नीचे कब शिफ्ट करना है।
थोड़ा टूटा हुआ है, लेकिन अभी भी मैं ट्रेडमिल पर वर्कआउट कर रहा हूं।
स्ट्रोक में ब्रेन को ब्लड सप्लाई में रुकावत आती है
स्ट्रोक तब होता है जब ब्रेन में ब्लड वेसल फट जाती है और रक्तस्राव होता है, या जब ब्रेन को ब्लड सप्लाई में रुकावट होती है। ऑक्सीजन के बिना, ब्रेन सेल्स और टिश्यू डैमेज हो जाते हैं और कुछ ही मिनटों में मरने लगते हैं।
2010 में की थी जेरोधा की स्थापना