जेलेंस्की बोले- पुतिन बेफिजूल मांगें करना बंद करें:रूस जंग के नुकसान की भरपाई करें

Updated on 21-03-2025 02:38 PM

यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने आज नॉर्वे से वीडियो कॉल के जरिए यूरोपीय यूनियन के नेताओं की एक समिट को संबोधित किया। जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी फिजूल मांगें बंद कर देनी चाहिए जिससे युद्ध लंबा खिंच रहा है।

उन्होंने कहा कहा कि पुतिन पहले कुछ वादा करते हैं और फिर कुछ घंटे बाद ही उसका कोई मतलब नहीं रहता। दुनिया को उन पर दबाव बनाना चाहिए। 

क्रीमिया को लेकर कहा वो यूक्रेन का अभिन्न अंग

जेलेंस्की ने एक सवाल से जवाब में क्रीमिया पर रूस के कंट्रोल को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि क्रीमिया एक यूक्रेनी आईलैंड है। कल ट्रम्प के साथ बातचीत में मैंने कहा था कि क्रीमिया यूक्रेन का अभिन्न अंग है।

जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को नाटो सदस्यता देने से इनकार करके रूस एक बड़ा तोहफा दिया है।

बता दें कि रूस ने 2014 में क्रीमिया पर हमला करके उसे अपने कंट्रोल में ले लिया था। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी तक रूसी कंट्रोल को मान्यता नहीं मिली है।

सभी न्यूक्लियर प्लांट यूक्रेनी लोगों के 

जेलेंस्की से पूछा कि क्या जोपोरीज्जिया न्यूक्लियर प्लांट का कंट्रोल अमेरिका को देने के बारे में कोई बातचीत चल रही है। इस पर उन्होंने कहा कि सभी न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट यूक्रेनी लोगों के हैं।

राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ बातचीत में इस प्लांट के कंट्रोल के बारे में सीधे तौर पर कोई चर्चा नहीं हुई। कल यानी बुधवार को जेलेंस्की और ट्रम्प के बीच 1 घंटे फोन पर बात हुई थी।

बता दें पुतिन ने 2022 में जापोरिज्जिया को एक जनमत संग्रह के बाद रूस में शामिल कर लिया था, तब से यहां के न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट की जिम्मेदारी रूस के पास है।

जेलेंस्की ने कहा कि अगर जोपोरीज्जिया प्लांट यूक्रेन का नहीं है, तो यह किसी के लिए भी काम नहीं करेगा।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…