जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे शाही घराने से रखती हैं ताल्लुक, काफी फिल्मी है इनकी प्रेम कहानी

Updated on 07-10-2024 01:31 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान आज 46 साल के हो गए हैं। 2000 से 2014 के बीच उन्होंने भारत के लिए 300 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले थे। जहीर को भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। 2011 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को मिली जीत के हीरो में जहीर भी शामिल थे। वह टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। जहीर खान ने 2017 में सागरिका घाटगे से अंतरधार्मिक विवाह किया था।

पार्टी में मिले थे जहीर और सागरिका


जहीर खान की प्रेम कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से शादी की है। सागरिका चक दे इंडिया के साथ ही फॉक्स, मिले ना मिले हम और रस जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दोनों की मुलाकात कुछ दोस्तों के जरिए एक पार्टी में हुई थी। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा प्राइवेट रखा। दोनों को पहली बार युवराज सिंह की शादी में एक साथ देखा गया था।

जहीर खान अपनी पत्नी के साथ पूजा पाठ करते हैं और मंदिर भी जाते हैं। हालांकि कट्टरपंथियों को यह पसंद नहीं आता है। सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी वजह से उन्हें काफी अपशब्द भी सुनने पड़ते हैं। जहीर कभी इसकी परवाह नहीं करते और अपने हिसाब से जीवन जीते हैं।

घरवालों को मनाने में हुई काफी परेशानी


सागरिका से शादी करने के लिए जहीर को अपने परिवार को मनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। उनके घरवालों ने पहले सागरिका की फिल्म 'चक दे इंडिया' की सीडी मंगवाई। फिल्म देखने के बाद ही शादी के लिए तैयार हुए। नवंबर 2017 में दोनों की शादी हुई थी। सागरिका घाटगे का नाता शाही परिवार से है। उनका रिश्ता कोल्हापुर के शाहू महाराज से है। उनके पिता कागल रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। वहीं उनकी दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के तुकोजीराव होल्कर III की बेटी हैं।

जहीर खान का क्रिकेट करियर शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 T20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्ट में उनके नाम 311, वनडे में 282 और T20 में 17 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ी 75 रनों की पारी भी खेली है। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में लगातार चार गेंद पर चार छक्के मारने वाले पहले भारतीय भी हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…