पाकिस्तानियों की क्लास लगाने वाले अभिषेक शर्मा को युवराज सिंह ने ऐसे किया तैयार, खुद कबूली ये सच्चाई

Updated on 03-10-2025 03:43 PM
नई दिल्ली: भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतकर अपनी काबिलियत साबित कर दी है। इस सफलता के पीछे उनके बचपन के हीरो और मेंटर युवराज सिंह का बड़ा हाथ है, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान अभिषेक को न सिर्फ ट्रेनिंग दी, बल्कि भारतीय टीम के लिए भी पूरी तरह से तैयार किया। अभिषेक शर्मा के करियर में युवराज सिंह का रोल काफी अहम रहा है।

युवराज ने दिया मानसिक सहारा

अभिषेक ने एक शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में खुलासा किया कि जब वह आईपीएल में संघर्ष कर रहे थे और टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे थे, तब युवराज ने उन्हें राह दिखाई। अभिषेक को लग रहा था कि उनके दोस्त शुभमन गिल जैसे साथी खिलाड़ी आगे निकल रहे हैं। अभिषेक ने युवराज से मिली मदद को याद करते हुए कहा कि 'मैं बहुत आभारी हूं। लॉकडाउन के दौरान उनके घर पर हमारे कैंप लगते थे, जहां मैं, शुभमन, प्रभसिमरन और अनमोलप्रीत अभ्यास करते थे।'

युवराज ने अभिषेक को टीम इंडिया के लिए किया तैयार

अभिषेक ने बताया कि युवराज सिंह ने उन्हें लक्ष्य की स्पष्टता दी। एक बार दोपहर के खाने के दौरान युवराज ने उनसे सीधे कहा, 'मैं तुम्हें डोमेस्टिक या आईपीएल के लिए तैयार नहीं कर रहा हूं, न ही भारत के लिए कैप दिलाने के लिए। मैं तुम्हें भारत के लिए मैच जीतने के लिए तैयार कर रहा हूं। इसे लिख लो, यह अगले दो-तीन सालों में होगा।' युवराज के इन शब्दों ने अभिषेक के लिए एक टर्निंग पॉइंट का काम किया। उन्हें एहसास हुआ कि उनका लक्ष्य IPL में खेलने से कहीं बड़ा है

तकनीक और पावर-हिटिंग में सुधार

युवराज सिंह जो खुद 2007 T20 वर्ल्ड कप और 2011 ODI वर्ल्ड कप में भारत के लिए मैच विजेता रहे थे, उन्होंने अभिषेक की बल्लेबाजी को सुधारने के लिए बहुत मेहनत की। अभिषेक ने बताया कि युवराज घर पर बैठकर उनके बल्लेबाजी वीडियो का विश्लेषण करते थे। वह वीडियो से नोट्स बनाते थे और तकनीक की तुलना करने के लिए स्क्रीनशॉट भी लेते थे। अभिषेक ने कहा, 'कोई नहीं जानता कि युवी पाजी इतनी बारीकी से काम करते हैं और जब हम पांच घंटे से अधिक समय तक अभ्यास करते हैं, तो वह पूरे समय हमारे साथ रहते हैं।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…