एक दिवसीय “स्वयंसेवा से स्वयंसिद्ध” कार्यशाला में युवोदय स्वयंसेवकों को किया गया सशक्त

Updated on 24-05-2024 06:23 PM

दंतेवाड़ा। जिला प्रशासन, यूनिसेफ और एग्रिकॉन्स फाउंडेशन के सहयोग से युवोदय स्वयंसेवकों को सशक्त करने के लिए “स्वयंसेवा से स्वयंसिद्ध” कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य स्वयंसेवकों को सशक्त करते हुए उन्हें समाजोन्मुख दृष्टिकोण प्रदान करना है। 

ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, किशोर सशक्तिकरण, बाल सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, सुपोषण के जन जागरूकता अभियानों के मध्यम से विभागीय योजनाओं को जिले के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने में युवोदय स्वयंसेवकों को सहयोग करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ने, बाल सुरक्षा की महत्व समझाने, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, कुपोषण दूर करने के लिए गांव-गांव में प्रशासन के सहयोगी के रूप में जागरूक करते हुए उन्मूलन के लिए कार्य करने कहा गया।

इस अवसर पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा स्वयंसेवकों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे ही समाज के हित में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस एक दिवसीय कार्यशाला में गुजरात से आये ट्रेनर प्रोफेसर दीपक तरैया जी ने स्वयंसेवा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्वयंसेवा के पीछे छिपे अर्थ और महत्व को समझाते हुए समय, संवाद और स्पर्श को जीवन का मूल्य बताया। युवोदय स्वयंसेवकों को ‘सीखें, जीये और नेतृत्व‘ के सिद्धांतों के माध्यम से एक उत्साही और प्रेरित स्वयंसेवक बनने की राह दिखाई। 

यूनिसेफ से आये एस.बी.सी. विशेषग्य अभिषेक सिंग ने बताया कि, युवोदय स्वयंसेवक,  प्रशासन और समुदाय के मध्य मुख्य कड़ी है, शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने व समाज को स्वस्थ्य व्यवहारों के प्रति जागरूक करने कार्य करती है। कार्यक्रम में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, यूनिसेफ बाल सुरक्षा विशेषज्ञ चेतना देसाई, जागृति गर्ग (राज्य सलाहकार), अनन्या झा (एग्रीकोन फाउंडेशन), जिला समन्वयक यूनिसेफ विनोद साहू उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…