तेरा इलाज तो... हिंदुस्तानी भाऊ ने अभिनव कश्यप की उड़ाईं धज्जियां, सलमान पर लांछन लगाने वाले को दी सीधी चेतावनी

Updated on 26-09-2025 03:13 PM
'दबंग' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने हाल ही कुछ इंटरव्यू दिए हैं, जिनमें उन्होंने सलमान खान और उनकी फैमिली के खिलाफ काफी कुछ बोला है। इसी को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया और खरी-खरी सुना दी। 'बिग बॉस 13' में नजर आए हिंदुस्तानी भाऊ ने एक वीडियो बनाकर अभिनव कश्यप को खूब लताड़ा और कहा कि वह फिल्में बनाने पर ध्यान दें, नहीं तो उनका इलाज वह खुद करेंगे।

हिंदुस्तानी भाऊ ने यह भी बताया कि वह क्यों सलमान खान और सलीम खान के सपोर्ट में बोल रहे हैं। उन्होंने दो-तीन ऐसे वाकये बताए, जब उनके कहने मात्र पर ही सलीम खान ने जरूरतमंद बच्चों की मदद की। हिंदुस्तानी भाऊ ने अभिनव कश्यप के लिए कहा कि अगर उन्हें कोई बीमारी है, तो वह जिस अस्पताल में जाकर इलाज करवाने को कहेंगे, वह वहां ले जाएंगे खुद अपने पैसे से इलाज करवाएंगे।

हिंदुस्तानी भाऊ ने अभिनव कश्यप की उड़ाईं धज्जियाां

हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बोल रहे हैं, 'आपको पता है अनुराग कश्यप ने एक बार बोला था कि सारे ब्राह्मणों पर मूतेगा। याद है? अपुन ने उसकी फुल बजा दी थी। अभी उसका नाम इसलिए लेना पड़ा क्योंकि उसका भाई अभिनव कश्यप का मच मच चालू है। उसने सलमान और उसकी फैमिली को बोला है। वो सलमान के डैडी के बारे में बहुत गलत बात कर रहा है। वो गलत है। अभी आप सोचेंगे कि मैं क्यों सलीम खान, सलमान खान की साइड ले रहा हूं।'

भाऊ ने बताया सलीम खान ने कैसे बच्चों की मदद की

भाऊ ने आगे बताया, 'आज से तीन साल पहले मैं इतना काबिल नहीं था। जितना हो सकता था मैं लोगों की उतनी मदद करता था। उस वक्त मेरे साथ तीन साल की एक बच्ची सोफिया कुरेशी थी, जो अस्पताल में एडमिट थी। उसके माता-पिता आए थे तो मैं थोड़ा टाइम निकालकर सलीम खान जी के पास गया। तब उन्होंने बिना कुछ सोचे उस बच्ची का पूरा खर्चा उठाया और अस्पताल का सारा बिल भरा। उसके बाद रमेश खंदारे नाम का छोटा बच्चा था। उसकी भी सलीम खान जी ने मदद की। तो ऐसे ही तीन-चार लोगों को मैं मदद के लिए सलीम के पास गया।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…