'पूरे देश में झूठों में नंबर वन आएंगे', विदिशा में शिवराज सिंह चौहान के वीडियो पर कमेंट करने वाला शिक्षक सस्पेंड

Updated on 19-03-2026 12:45 PM
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक वीडियो पर कमेंट किया था। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है। वहीं, कमेंट करने वाले शिक्षक कहना है कि मैंने तो किसी का नाम नहीं लिया था। मैं कार्रवाई के विरोध में कोर्ट जाऊंगा।


बीजेपी नेता पोस्ट किया था वीडियो

दरअसल, विदिशा जिले के बीजेपी नेता गगन दुबे ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो शिवराज सिंह चौहान के संसद में भाषण का था। इसी पर गंजबसौदा के जमनिया शाकीय प्राथमिक शाला के शिक्षक गोविंद सिंह कुशवाहा ने टिप्पणी की थी। शिक्षक ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि बतोले बाज हैं.... झूठों की प्रतियोगिता कराई तो यह पूरे देश में झूठों में नंबर वन आएंगे।

सस्पेंड किया गया

इसी पोस्ट के बाद शिक्षक गोविंद सिंह कुशवाहा पर कार्रवाई की गई है। विदिशा के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उन्हें तत्काल नोटिस जारी किया था। इसके बाद 18 मार्च को गोविंद सिंह कुशवाहा को स्पेंड कर दिया गया है।

कोर्ट जाएंगे हम

वहीं, गोविंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम कोर्ट जाएंगे। हमने पोस्ट नहीं किया है। न तो हमने किसी का नाम लिया है। ऐसे में हमें इतनी बड़ी सजा क्यों दी गई।गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले से सांसद हैं। साथ ही वह मध्य प्रदेश में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद वह केंद्र में कृषि मंत्री बन गए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…