200 किलो सोना खरीद सकते हैं यदि आपको एक ग्राम यह धातु मिल जाए तो

Updated on 12-01-2026 12:42 PM
नई दिल्ली: वैसे तो सोना (Gold) को बेहद कीमती धातु माना जाता है। चाहे तो उसका जेवर बनवा कर पहनें या फिर घर में बिस्कुट या ईंट के रूप में रखें। आजकल तो लोग सोने में डिजिटल तरीके (Digital Gold) से भी निवेश करते है। आपको पता है कि इससे बहुत ज्यादा कीमती धातु भी दुनिया में है। यह यदि आपको एक ग्राम मिल जाए तो इसे बेच कर आप 200 किलो सोना खरीद सकते हैं।

क्या नाम है इस धातु का

इस धातु का नाम है कैलिफ़ोर्नियम (Californium)। इसकी कीमत का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि आप एक ग्राम कैलिफ़ोर्नियम बेचकर 200 किलो सोना खरीद सकते हैं। यह बात सुनकर आपको शायद एक पल के लिए हैरानी हो। लेकिन यही सच है। हम आपको बताते हैं कि कैलिफ़ोर्नियम इतनी महंगी धातु क्यों है, यह कहां मिलता है और इसका इस्तेमाल कहां होता है।

कहां हुई खोज

कैलिफ़ोर्नियम एक कृत्रिम (Artificial) रेडियोधर्मी रासायनिक तत्व है। यह एक ऐसा तत्व है जिसे इंसानों ने प्रयाोगशाला बनाया है। यह प्राकृतिक रूप से अपने आप नहीं बनती। इसी वजह से कैलिफ़ोर्नियम बहुत दुर्लभ और महंगा है। इसकी ऊंची कीमत के पीछे इसके कृत्रिम होने, अत्यधिक दुर्लभता और इसे बनाने की जटिल प्रक्रिया है। इसका निर्माण आमतौर पर परमाणु रिएक्टरों में होता है। जिसका सिंबल (Symbol) Cf है। यह धातु 1950 में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफ़ोर्निया, बर्कले के शोधकर्ताओं द्वारा खोजी गई थी। इसलिए यूनिवर्सिटी के नाम पर इसका नाम कैलिफ़ोर्नियम रखा गया।

क्या है कीमत

कीमत की बात करें तो एक ग्राम कैलिफ़ोर्नियम करीब 27 मिलियन डॉलर (यानी करीब 240 करोड़ रुपये) बिकता है। दूसरी तरफ, इस समय सोने की कीमत लगभग 1.30 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम है। इसलिए, कैलिफ़ोर्नियम का एक ग्राम बेच कर आप 200 किलोग्राम सोना खरीद सकते हैं। दुनिया में इसके बहुत कम सप्लायर (suppliers) हैं, इसलिए यह दुर्लभतक धातु है।

कहां होता है यूज

कैलिफ़ोर्नियम एक कृत्रिम, रेडियोधर्मी रासायनिक तत्व है। इसका सबसे महत्वपूर्ण उपयोग परमाणु रिएक्टरों (nuclear reactors) में होता है। इसके अलावा इस धातु का इस्तेमाल छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों (small modular reactors), चिकित्सा उपचार (medical treatments), अंतरिक्ष अन्वेषण (space exploration), औद्योगिक अनुप्रयोगों (industrial applications) और देश की सुरक्षा (homeland security) में भी होता है।

कैंसर के इलाज में भी आता है काम

कैलिफ़ोर्नियम कैंसर के इलाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह उपचार न्यूट्रॉन थेरेपी (Neutron Therapy) नामक एक विधि के ज़रिए किया जाता है। इस थेरेपी में कैलिफ़ोर्नियम-252 का उपयोग करके कैंसर के सेल को बहुत सटीकता से निशाना बनाया जाता है और नष्ट किया जाता है। यह तकनीक कैंसर के इलाज में एक बड़ा कदम माना जाता है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…