अस्पताल से लौटे यशस्वी के बल्ले से नहीं आई बड़ी पारी, क्या टीम इंडिया सलेक्शन में होगा नुकसान?

Updated on 31-12-2025 11:54 AM
जयपुर: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के सलेक्शन से पहले यशस्वी जायसवाल अपनी फॉर्म दिखाने का मौका चूक गए हैं। कुछ दिन अस्पताल में बिताने के बाद विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए मुंबई टीम में लौटे जायसवाल गोवा के खिलाफ महज 46 रन बनाकर आउट हो गए। यह पारी भी 64 गेंद में आई है, जिसे बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं कहा जा सकता है। जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में अपना मेडन शतक लगाया था। इसके बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में कप्तान के तौर पर शुभमन गिल की वापसी तय होने के कारण जायसवाल का स्थान खतरे में माना जा रहा है। ऐसे में जायसवाल के पास सलेक्टर्स को अपनी फॉर्म दिखाने का मौका इस मैच में मिला था, लेकिन वे इसे भुनाने में सफल नहीं रहे हैं।

स्वभाव के विपरीत धीमा खेले जायसवाल

यशस्वी जायसवाल को अमूमन गेंदबाजों के खिलाफ अटैक करने वाला बल्लेबाज माना जाता है, लेकिन गोवा के खिलाफ मुकाबले में वे इसके उलट खेलते दिखे। जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर अर्जुन तेंदुलकर की निष्प्रभावी गेंदबाजी के बावजूद जायसवाल ने अपने 46 रन बनाने में 64 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके शामिल रहे। माना जा रहा है कि जायसवाल मैच में भले ही खेल रहे हैं, लेकिन वे अब तक पूरी तरह फिट नहीं हैं। यह बात भी टीम इंडिया के सलेक्शन के दौरान उनके खिलाफ जा सकती है, जो इसी सप्ताह 2 या 3 जनवरी को हो सकता है।

नेट प्रैक्टिस में की थी एक घंटा बल्लेबाजी

इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने मंगलवार सुबह मुंबई टीम की नेट प्रैक्टिस में जोरदार बैटिंग की थी। वह ओस से भीगी पिच पर अपने साथी गेंदबाजों के सामने करीब एक घंटे तक नेट्स पर बल्लेबाजी करते रहे थे। इस दौरान जायसवाल स्पिनर्स और पेसर्स, दोनों पर बेहद सहज तरीके से खेलते हुए दिखाई दिए थे। इसे उनकी टीम इंडिया सलेक्शन में दावा ठोकने के लिए पॉजिटिव संकेत माने गए थे, लेकिन गोवा के खिलाफ बुधवार को खेली गई उनकी पारी अब बाधा बन सकती है।

पहले तीनों मैच नहीं खेल पाए हैं यशस्वी

यशस्वी जायसवाल गेस्ट्रोएंट्रेटिस (आंतों की बीमारी) की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती रहे थे। इस कारण वे विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए पहले तीनों मैच नहीं खेल सके थे। टूर्नामेंट में मुंबई फिलहाल मजबूत स्थिति में है, लेकिन गोवा के खिलाफ इस मैच समेत कुल 4 मैच खेले जाने बाकी हैं। इस लिहाज से रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में यशस्वी जायसवाल का टीम में लौटना मुंबई के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। लेकिन उन्हें टीम के लिए बड़ा स्कोर करना होगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…