यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा 51 साल पुराना सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड, चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत

Updated on 21-09-2024 12:05 PM

चेन्नई  । भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच का शनिवार को तीसरा दिन है। दूसरी पारी में टीम इंडिया की बढ़त 400 रन के करीब हो गई है


इस बीच, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का 51 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।


यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर के पहले 10 टेस्ट मैचों में 1094 रन बनाए हैं। अब तक भारत के लिए पहले 10 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर (978 रन) के नाम था।


यशस्वी जायसवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में 56 रन बनाए थे। हालांकि दूसरी पारी में वे कुछ खास नहीं कर पाए और महज 10 रन पर आउट हो गए थे।


लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे यशस्वी


यशस्वी जयसवाल ने 2024 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया। युवा बल्लेबाज ने इस साल 13 पारियों में 806 रन बनाए है। बल्लेबाजी में निरंतरता का नतीजा है कि आज वे 2024 के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों में भारत का सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल है।

भारत: 376 रन

बांग्लादेश: 149 रन

दूसरी पारी

भारत: 3 विकेट खोकर 150 रन (कुल 377 रन की बढ़त)



Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…