दमदार रिकॉर्ड के बाद भी एशिया कप टीम में नहीं मिली जगह, यशस्वी जायसवाल ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
Updated on
20-09-2025 01:01 PM
नई दिल्ली: भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड है। उन्होंने अभी तक 23 मुकाबलों की 22 पारियों में बैटिंग की है। इसमें 36 की औसत और 164 की स्ट्राइक रेट से 723 रन बनाए हैं। 5 फिफ्टी के अलावा वह एक शतक भी लगा चुके हैं। वह पहली गेंद से अटैक करते हैं। आईपीएल में भी 66 पारियों में 2166 रन बना चुके हैं। वहां भी औसत 34 और स्ट्राइक रेट 153 का है। इन सब के बाद भी यशस्वी को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली।
यशस्वी जायसवाल ने चुप्पी तोड़ी
एशिया कप 2025 की टीम में जगह नहीं मिलने पर यशस्वी जायसवाल ने पहली बार बात की है। यशस्वी ने मैशेबल इंडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'मैं इसके बारे में नहीं सोचता। सब कुछ चयनकर्ताओं के हाथ में है। टीम संयोजन के अनुसार फैसले लिए जाते हैं। मैं जो भी कर सकता हूं करूंगा। जब मेरा समय आएगा तो सब ठीक हो जाएगा। मैं बस खुद पर काम करते रहना चाहता हूं और कड़ी मेहनत करते रहना चाहता हूं।'
विश्व कप जीतना चाहते हैं यशस्वी
यशस्वी जायसवाल टी20 विश्व कप 2024 की विजेता टीम का हिस्सा थे। वह भारत के विश्व कप भी जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा- मुझे हमेशा से यकीन था कि मैं कुछ बड़ा करूंगा। मैं कभी नहीं रुकूंगा। मैं बस कड़ी मेहनत करता रहूंगा। मेरा सबसे बड़ा सपना टीम को विश्व कप जिताना है। 2024 में टी20 विश्व कप जीतना मेरे लिए वाकई खास था। जब हम घर लौटे तो भारत में हमारा बहुत जोरदार स्वागत हुआ।
टेस्ट में परमानेंट ओपनर बन चुके
यशस्वी जायसवाल टेस्ट में भारत के प्रमुख ओपनर बन चुके हैं। 24 टेस्ट की 46 पारियों में उनके नाम 2209 रन हैं। उन्होंने 50 से ज्यादा की औसत से ये रन बनाए हैं। इसमें 12 फिफ्टी और 6 शतक शामिल हैं। इंग्लैंड दौरे पर भी उन्होंने 400 से ज्यादा रन बनाए थे। हालांकि उन्हें अभी तक एक ही वनडे खेलने का मौका मिला है। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद वह शुभमन गिल के साथ वनडे में भी ओपनिंग करते दिख सकते हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में 23 साल के यशस्वी दोहरा शतक लगा चुके हैं और उनका औसत करीब 53 का है।
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…