पर्थ टेस्ट में यशस्वी और राहुल की हाफ सेंचुरी:दूसरे दिन भारत की लीड 218 रन की हुई, ऑस्ट्रेलिया 104 रन पर सिमटा

Updated on 23-11-2024 04:12 PM

भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पर 218 रन की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने शनिवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में बिना नुकसान के 172 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 90 और केएल राहुल 62 रन पर नाबाद लौटे। दोनों 346 गेंद में 172 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप कर चुके हैं।

पर्थ में आज ऑस्ट्रेलिया ने सुबह 67/7 के स्कोर से खेलना शुरू किया था। टीम ने 37 रन बनाने में आखिरी 3 विकेट गंवा दिए थे। इस तरह भारत को पहली पारी के बाद 46 रन की बढ़त मिली थी। विकेटकीपर एलेक्स कैरी अपने पहले दिन के स्कोर में 2 रन ही जोड़ सके और कुल 21 रन बनाए, जबकि नाथन लायन ने 5 रन का योगदान दिया। मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए।

भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके। डेब्यू कर रहे हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले। मुकाबले के पहले दिन शुक्रवार को भारतीय टीम 150 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…