पहले वीकेंड में 'केरल स्‍टोरी' के आगे फेल हुई यामी गौतम की फिल्‍म Crakk चकनाचूर

Updated on 26-02-2024 01:03 PM
यामी गौतम और प्रियामण‍ि की फिल्‍म 'आर्टिकल 370' ने बॉक्‍स ऑफिस पर फर्स्‍ट वीकेंड का सफर पूरा कर लिया है। यह पॉलिटिकल ड्रामा फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' और 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' के जॉनर की है। फिल्‍म कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाने की कहानी है, जो अपने आप में एक विवादित विषय रहा है। उम्‍मीद यही थी कि इस फिल्‍म को भी पिछली दो फिल्‍मों की तरह बॉक्‍स ऑफिस पर तगड़ा रेस्‍पॉन्‍स मिलेगा। लेकिन पहले तीन दिनों में ऐसा होता नहीं दिखा है। यह फिल्‍म 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' और 'द केरल स्‍टोरी' दोनों ही फिल्‍मों से पिछड़ गई है। दूसरी ओर, शुक्रवार को ही रिलीज विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' का हाल बुरा है।

आदित्‍य जांभले के डायरेक्‍शन में बनी 'आर्टिकल 370' का पूरा दारोमदार 'वर्ड ऑफ माउथ' पर है। यानी दर्शक की तारीफ के बूते ही इसकी कमाई बढ़ेगी। रिलीज से पहले फिल्‍म की एडवांस बुकिंग नहीं के बराबर रही। यही कारण है कि ओपनिंग डे पर फिल्‍म ने महज 5.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद शनिवार को कमाई में बढ़ोतरी हुई और यह 7.4 करोड़ तक पहुंची। उम्‍मीद यही थी कि रविवार को यह फिल्‍म 10 करोड़ रुपये के पार जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन रविवार को इस फिल्‍म ने 9.6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है।

फर्स्‍ट वीकेंड में 'केरल स्‍टोरी' ने कमाए थे 35 करोड़

'आर्टिकल 370' ने इस तरह तीन दिनों में देश में 22.90 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। इसके मुकाबले, 2021 में रिलीज 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' ने अपने पहले वीकेंड में 27.15 करोड़ रुपये और 'द केरल स्‍टोरी' ने 35.43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। बीते कुछ हफ्तों से बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का दौर है। ऋतिक रोशन की 'फाइटर' जहां पहले हफ्ते के बाद बुरी तरह धाराशायी हुई, वहीं 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' भी धीमी रफ्तार से ही आगे बढ़ती नजर आई। अब यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' का हाल देखकर यही लग रहा है कि इससे बहुत उम्‍मीद करना बेमानी होगी।

'आर्टिकल 370' ने वर्ल्‍डवाइड कमाए 33.80 करोड़

रविवार को सिनेमाघरों में 'आर्टिकल 370' की ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी 33.79% है। इस फिल्‍म की असली परीक्षा अब सोमवार को है, क्‍योंकि वीकडेज शुरू होने के कारण दर्शकों की संख्‍या में गिरावट का आना तय है। फिल्‍म ने पहले वीकेंड में वर्ल्‍डवाइड भी महज 33.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

फर्स्‍ट वीकेंड में 10 करोड़ भी नहीं कमा सकी 'क्रैक'

दूसरी ओर, शुक्रवार को रिलीज 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' दर्शकों को रिझाने में नाकाम रही है। विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की यह फिल्‍म एक्‍शन जॉनर के बावजूद पिट गई है। अपने पहले वीकेंड में यह फिल्‍म देश में 10 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी है। इतना ही नहीं, वीकेंड में फिल्‍म की कमाई बढ़ने की बजाय घट गई है। ओपनिंग डे पर 4.25 करोड़ रुपये कमाने वाली 'क्रैक' ने रविवार को महज 2.3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। तीन दिनों में इस फिल्‍म ने देश में महज 8.7 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड 12.95 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…